India News (इंडिया न्यूज़), Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) आधिकारिक तौर पर शादी कर ली हैं। शुक्रवार, 12 जुलाई को इस कपल ने एक शानदार शादी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर मुंबई में इस शुभ दिन पर दुनिया भर से कई वीआईपी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बता दें कि बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसी कई बड़ी हस्तियां शादी समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर सभी ने अपने बेहतरीन आउटफिट पहने।
अब इसी बीच ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुईं और खूब सुर्खियां बटोरीं। देसी गर्ल ने शादी में खूब डांस किया। चिकनी चमेली पर उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जो निक जोनस और अनन्या पांडे (Ananya Panday) का है।
Priyanka Chopra Nick Jonas and Ananya Panday
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अनन्या पांडे प्रियंका के साथ डांस करने के लिए निक जोनस को एक तरफ धकेलती हैं, जिसके बाद हैरान निक उन्हें देखते रह जाते हैं। इसी बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) निक का हाथ पकड़कर उन्हें आगे खींचते हैं और देसी गर्ल इस पल हंसती नजर आती हैं।
View this post on Instagram
निक जोनस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर फैन्स तरह-तरह के कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘तुम्हें अंदाजा नहीं है कि तुम्हारी इस गलती की वजह से कितना ड्रामा होने वाला है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जीजाजी के साथ ऐसा ही होता है।’ तो किसी यूजर ने रणवीर सिंह की तारीफ की क्योंकि उन्होंने तुरंत निक का हाथ बढ़ाया और उन्हें अच्छा महसूस कराया।