होम / Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव का ऐलान, देश मेंं 7 चरणों में मतदान; 4 जून को आएंगे नतीजे

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव का ऐलान, देश मेंं 7 चरणों में मतदान; 4 जून को आएंगे नतीजे

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 22, 2024, 9:00 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव का ऐलान, देश मेंं 7 चरणों में मतदान; 4 जून को आएंगे नतीजे

Lok Sabha Elections 2024 Date

Lok Sabha Election 2024: भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है। प्रेस कॉफ्रेस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान किया कि 7 चरणों में होंगे। इसके साथ ही 4 जून को नतीजे आएंगे।

  1. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल 
  2. दुसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल 
  3. तीसरा चरण 7 मई
  4. चौथा चरण 13 मई,
  5. पांचवा चरण 20 मई
  6. छठवा चरण 25 मई
  7. सातवा चरण 1 जून को होगा।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

इसके पहले चुनावों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बाताय कि, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता है। इसके साथ ही 10.5 लाख मतदान केंद्र और 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी 55 लाख ईवीएम के लिए अपना कर्तव्य निभाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए बताया, “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल की विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।” प्रदेश और सिक्किम में भी चुनाव जून 2024 में समाप्त होने वाले हैं।

चुनावों से संबंधित क्या कुछ विवरण दिए:

  • 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए कुल 96.8 करोड़ पंजीकृत मतदाता पात्र हैं।
  • इसमें 1.8 करोड़ भारतीय शामिल हैं जो हाल ही में 18 वर्ष के हो गए हैं और पहली बार वोट डालने के पात्र होंगे।
  • भारत के 12 राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता अधिक हैं।
  • 88.4 लाख मतदाता विकलांग हैं और 48,000 ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं।
  • चुनाव कराने के लिए 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
  • इन बूथों के प्रबंधन के लिए 1.5 करोड़ मतदान अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
  • चुनाव में 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • भारत के चुनाव आयोग ने 17 आम चुनाव और 400 विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं।
  • मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नये सदन का गठन करना होगा। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल भी जून में खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT