Hindi News / Live Update / Assembly Elections

Assembly Elections राहुल-प्रियंका के नारों पर स्मृति को आपत्ति, किया कटाक्ष

इंडिया न्यूज, लखनऊ: Assembly Elections विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जुबानी जंग ने जोर पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नारे लड़की है। लड़ सकती हूं पर कटाक्ष किया है। इसके जवाब में कहा कि घर पर लड़का है। पर लड़ नहीं सकता। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के […]

BY: Sunita • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Assembly Elections विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जुबानी जंग ने जोर पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नारे लड़की है। लड़ सकती हूं पर कटाक्ष किया है। इसके जवाब में कहा कि घर पर लड़का है। पर लड़ नहीं सकता। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी व्यंग्य कसा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा और हम उम्मीद करते हैं कि नीति और विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने पर विचार विमर्श होगा।

प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर महिला उम्मीदवारों को खड़ा करने की घोषणा पर कहा था कि लड़की है। लड़ सकती हूं का नारा दिया था। मैं भी 2014 में हार गई थी लेकिन सवाल यह है कि लोगों का आपके प्रयासों पर कितना विश्वास है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि क्या लोगों में उस व्यक्ति के लिए भी यह भावना है। उन्होंने कहा कि महिला नेताओं से यह अपेक्षा नहीं करनी चाहिए कि वे केवल समाज की महिला सदस्यों के लिए ही काम करेंगी।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Assembly Elections

Assembly Elections राहुल-प्रियंका के नारों पर स्मृति को आपत्ति, किया कटाक्ष

यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या भाजपा ध्रुवीकरण के फामूर्ले पर काम करती है। उन्होंने कहा कि क्या आपको लगता है कि इस देश के नागरिक राजनीतिक विश्लेषण नहीं कर सकते और वह किसी फॉमूर्ले के कारण वोट देंगे? हम आपको याद दिला दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत 31 अक्टूबर को हरदोई में एक कार्यक्रम में कहा था कि महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना बैरिस्टर बने तथा देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और कभी इससे पीछे नहीं हटे।

अखिलेश यादव के इस बयान पर स्मृति ईरानी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तुलना फिर से दिखाती है कि लड़के है। लड़ नहीं सकते। उन्होंने कहा सरदार पटेल अतुलनीय हैं। पांच सौ रियासतों में एकता की भावना जगाने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। आप कल्पना कर सकते हैं कि उनका व्यक्तित्व कितना ‘विराट’ रहा होगा। ईरानी ने कहा, क्या आप उस व्यक्ति की तुलना उस सज्जन (जिन्ना) से कर सकते हैं, जिन्होंने कहा था कि चलिए, धर्म के आधार पर हम देश को विभाजित करते हैं। उन्होंने कहा एक ने देश को एकजुट करने की दिशा में काम किया जबकि दूसरे ने इसे तोड़ने की दिशा में काम किया।

Read Also : Methi Malai Paneer Recipe

Also Read : Health Tips For Heart दिल की अच्छी सेहत के लिए सोने की टाइम को ठीक करना जरूरी

Also Read : Health Tips डाइट में बदलाव से कैंसर का जोखिम होगा कम

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Assembly Elections

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue