आज समाज डिजिटल, अम्बाला :
Besan Halwa: अगर खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन हो तो आप घर पर बेसन का हलवा बना सकते है, इसे बनाने मे अधिक टाइम भी नहीं लगता। बच्चे बड़े सब इसे पसंद करते है।
• बेसन : 1 छोटी कटोरी
• चीनी :1/2 छोटी कटोरी
• घी : 1/3 छोटी कटोरी
• काजू : 10 बारीक कटे
• छोटी इलाइचि : 3 से 4 बारीक कुटी
• किशमिश : 19 से 20
• दूध : 1 छोटी कटोरी
सबसे पहले बेसन को छान लीजिये, कड़ाही मे आधा घी डाल दीजिये, जब घी पिघल जाए तब उसमे बेसन डाल दीजिये और गैस की मध्यम आँच कर दीजिये। उसके बाद चम्मच से तब तक चलाते रहिए, जब तक बेसन मे से खुशबू नहीं आती या हल्का भूरा नहीं हो जाता।
बेसन मे चीनी डाल दीजिये। उसके बाद चम्मच से लगातार 10 मिनट तक चलाते रहिए। 3. उसके बाद इसमे घी डाल कर 5 मिनट के लिए चलाते रहिए। 4. आब इसमे दूध, मिला दीजिये और तब तक चलाते रहिए जब तक हलवा कड़ाही के २्रीि से चिपकना बंद नहीं हो जाता, अब हलवा बन कर तैयार है। उसके बाद काजू, इलाइचि और किशमिश डाल दीजिये।
Also Read: आस्था का प्रतीक है टिल्ला गोरक्षनाथ, धूमधाम से मनेगी शिवरात्रि
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.