Hindi News / Live Update / Bhojpuri Romantic Song Del2 Dard Bariyar By Gunjan Singh Is Getting Millions Of Views

Bhojpuri Romantic Song गुंजन सिंह के 'देल२ दरद बरियार' को मिल रहे हैं लाखों व्यूज

इंडिया न्यूज, पटना : Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरिया दर्शकों के बीच राज करने वाले एक्टर और सिंगर गुंजन सिंह (Singer Gunjan Singh) एक बार फिर से शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ अपना नया म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं। इस जोड़े के गानों का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। अब इनका नया […]

BY: Prachi • UPDATED :
ADVERTISEMENT

इंडिया न्यूज, पटना :
Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरिया दर्शकों के बीच राज करने वाले एक्टर और सिंगर गुंजन सिंह (Singer Gunjan Singh) एक बार फिर से शिल्पी राज (Shilpi Raj) के साथ अपना नया म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं। इस जोड़े के गानों का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। अब इनका नया गाना देल२ दरद बरियार यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इसमें जबरदस्त रोमांस का तड़का लगाया गया है। भोजपुरी रोमांटिक गाना देल$ दरद बरियार के वीडियो को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। वीडियो रिलीज किए जाने के बाद से ही धमाल मचा रहा है।इसे अभी तक दो लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Bhojpuri Romantic Song इसमें जबरदस्त रोमांस का तड़का लगा है

वीडियो ने इंटरनेट पर गर्मी बढ़ा दी है। इसमें एक्टर अपनी को-एक्ट्रेस के साथ जबरदस्त रोमांस का तड़का लगा रहे हैं। को-एक्ट्रेस ने भी बोल्ड सीन और हॉटनेस का जादू खूब चलाया है। दर्शक उनकी अदाओं को खूब पसंद कर रहे हैं और रोमांटिक वीडियो का मजा ले रहे हैं। इनके बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस का नया-नया लुक भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। बता दें कि गाना देल२ दरद बरियार को गुंजन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है। लिरिक्स बोस रामपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। वीडियो को मनोज मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है।

Bhojpuri Romantic Song गुंजन सिंह के 'देल२ दरद बरियार' को मिल रहे हैं लाखों व्यूज

Bhojpuri Song by Gunjan Singh

 

Connect With Us: Twitter facebook

 

Tags:

Shilpi Raj

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT