Hindi News / Live Update / Brainstorming Continues In Gandhinagar It Is Possible To Announce New Cm In A While

गांधीनगर में मंथन जारी, थोड़ी देर में नए CM का ऐलान संभव

इंडिया न्यूज, गांधीनगर: विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के नए CM पर मंथन जारी है। गुजरात के गांधनगर में स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक हो रही है। उम्मीद है कि थोड़ी देर में गुजरात के नए CM का ऐलान हो जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, गांधीनगर:
विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के नए CM पर मंथन जारी है। गुजरात के गांधनगर में स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक हो रही है। उम्मीद है कि थोड़ी देर में गुजरात के नए CM का ऐलान हो जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ बतौर पर्यवेक्षक शामिल हैं। वहीं विजय रूपाणी भी बैठक में मौजूद हैं। बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि ऐसा व्यक्ति सीएम होना चाहिए जिसे पूरा गुजरात जानता हो। वहीं तोमर ने गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के घर पर भी मीटिंग की थी। अब विधायक दल की बैठक में नए सीएम पर मंथन जारी है।

Also Read : 3 महीने में भाजपा शासित राज्यों में 4 मुख्यमंत्री बदले

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जिस तरह एकाएक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, उसने सभी को चौंका दिया है। हालांकि भाजपा ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन हो सकता है। लेकिन इसके साथ ही गुजरात की राजनीति में कई तरह की सियासी हलचलें भी तेज हो गई है। अब गुजरात चुनाव को अगले साल होने वाले यूपी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा गुजरात में 10 महीने पहले यूपी चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी करवा सकती है।

Also Read : पहली बार विधानसभा में आए रूपाणी बन गए थे सीधे सीएम

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue