Hindi News / Live Update / Case Filed Against Payal Rohatgi For Sharing Objectionable Video

आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज

इंडिया न्यूज, मुंबई सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर पायल रोहतगी खिलाफ केस किया गया है। पायल के खिलाफ पुणे में एफआरआई दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो की वजह […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मुंबई
सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर पायल रोहतगी खिलाफ केस किया गया है। पायल के खिलाफ पुणे में एफआरआई दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो की वजह से उन पर ऐक्शन लिया गया है। पायल रोहतगी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई मुद्दों पर राय रखती रहती हैं। इस बार उनके वीडियो ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर पुणे में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल के खिलाफ केस पुणे जिले की कांग्रेस जनरल सेके्रट्री संगीता तिवारी ने शिवाजीनगर पुलिस में शिकायत की है। रीसेंटली पायल कटरीना कैफ की तस्वीरें शेयर करने पर चर्चा में आई थीं। उन्होंने लिखा था कि हर कोई ऐसे शुरूआत करता है, यहां तक कि सलमान खान की हिरोइन भी। इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने साधा कटरीना कैफ पर निशाना, बी ग्रेड फिल्म की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘सलमान खान की हीरोइन…’। वहीं बीते साल भी पायल रोहतगी नेहरू परिवार के खिलाफ अपमानजनक कॉमेंट्स करने को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। तब भी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था जिसमें जवाहर लाल नेहरू, उनके पिता मोतीलाल नेहरू और उनके पूरे परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। उन्हें राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। बाद में पायल रोहतगी को जमानत मिल गई थी।

Tags:

againstCasevideo
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 02 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 02 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!
ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
Advertisement · Scroll to continue