India News (इंडिया न्यूज़), China on Taiwan: एक बार फिर से चीन- ताइवान सीमा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। ड्रैगन ने दोबारा ताइवान पर अपना दावा ठोक दिया है। चीन के द्वारा ताइवान को अपना बेहद अहम हिस्सा करार दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने कहा कि ताइवान चीन का एक अविभाज्य हिस्सा है। साथ ही उन्होंने बीजिंग के रुख को दोहराया और कहा कि चीन ने हाल ही में इसके चारों तरफ सैन्य अभ्यास भी किया है।
संयुक्त राष्ट्र में गुरुवार को चीनी उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में उन्होंने ताइवान पर अपनी मजबूत इच्छाशक्ति को कम नहीं आंकने की चेतावनी दी। साथ ही बीजिंग स्वशासित लोकतंत्र को लेने के लिए शांतिपूर्ण तरीकों को प्राथमिकता देता है। किसी को भी अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए चीनी लोगों के दृढ़ संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और शक्ति को कम नहीं आंका जाना चाहिए।
China on Taiwan
यह भी पढ़ें:-