इंडिया न्यूज़, Coconut Laddu Recipe : आप किसी भी त्योहार पर नारियल के लड्डू बना सकते है जो बनाने में बहुत आसान है और यह आसान रेसिपी है जो कम समय में बन जाती है। आप इस रेसिपी को घर पर बनाकर देख सकते है। जैसे नवरात्रों की पूजा के लिए नारियल के लड्डू बना सकते है। इस बार आप भी अपने हाथ से नारियल के लड्डू बनाकर अपने घरवालों को खिलाएं।
अक्सर बेसन के लड्डू या मेवा के लड्डूओं को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है तो भला, खोए और नारियल से बने इन स्वादिष्ट लड्डूओं को देखकर कोई इन्हें क्यों न खाना पसंद करें। नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाये जा सकते है। आइये जानिए कैसे बनते है नारियल के लड्डू। आज हम आपको बताएंगे। आप कैसे घर पर नारियल के लड्डू बना सकते हैं।
Coconut Laddu Recipe
जब आप नारियल के लड्डू बनाते है तो इसमें 30 से 40 मिनट का समय लग सकता है। हालांकि आजकल बाजार से भी नारियल का बुरादा मिलता है लेकिन घर में तैयार नारियल का बुरादा ज्यादा प्योर होता है। ध्यान रहें नारियल के लड्डू हमेशा धीमी आंच पर ही बनाने चाहिए ऐसा करने से लड्डू का स्वाद भी अच्छा आता है। उसके बाद आप नारियल के लड्डू सर्व कर सकते है और खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी लगते है जो सबको पसंद आते है।