इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Corona Update Today): देशभर में कोरोना के नए मामलों में आज फिर मामूली कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 2828 नए मामले सामने आए। कल सुबह आठ बजे तक कोविड-19 के 2865 नए केस सामने आए थे और 33 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। चिंताजनक यह है कि सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कोरोना के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक मौतों का कुल आंकड़ा 5,24,586 हो गया। रोज का सकारात्मका दर 0.60 फीसदी है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 26 लाख 11 हजार 370 लोग ठीक हो चुके हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोविड के सकारात्मक मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। यही वजह है कि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई। कल यह संख्या 16,308 थी। कल बीते 24 घंटों में 494 नए एक्टिव केस सामने आए थे।
दिल्ली में पिछले आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 442 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान यहां 428 लोग ठीक भी हुए। राष्ट्रीय राजधानी में मौत किसी मरीज की नहीं हुई है। यहां सक्रिय मामले 1,641 हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 2,685 नए केस, 33 लोगों ने गंवाई जान
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube