Hindi News / Live Update / Cruelty Of Step Mother You Will Be Stunned To Know The Cruelty Of Step Mother

Cruelty Of Step Mother सोतेली मां की दरिंदगी जान आप रह जाएंगे दंग

Cruelty Of Step Mother You Will Be Stunned To Know The Cruelty Of Step Mother इंडिया न्यूज, दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया के सपा पहाड़ में बुधवार दोपहर को सगे भाई-बहन की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बच्चों को पहले जहर खिलाया, फिर धारदार हथियार से काटकर मार डाला। हत्या के पीछे सौतेली मां का […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
Cruelty Of Step Mother You Will Be Stunned To Know The Cruelty Of Step Mother
इंडिया न्यूज, दतिया:
मध्यप्रदेश के दतिया के सपा पहाड़ में बुधवार दोपहर को सगे भाई-बहन की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बच्चों को पहले जहर खिलाया, फिर धारदार हथियार से काटकर मार डाला। हत्या के पीछे सौतेली मां का हाथ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सपा पहाड़ मोहल्ले की है, जहां अरविंद माहौर (37) की पत्नी ज्योति ने अपने दो सौतेले बच्चों की हत्या की है। मोहल्ले वालों ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते एक साल पहले ही अरविंद अपनी पहली पत्नी माधुरी से अलग हो गया था। 4 माह के बाद ही बच्चों की परवरिश के लिए उसने छत्तीसगढ़ की ज्योति से विवाह किया था। आरोप है कि उसकी सोतन ने उसके बच्चों को पहले प्राइवेट स्कूल से हटाकर सरकारी स्कूल में लिखवा दिया था।
Cruelty Of Step Mother You will be stunned to know the cruelty of step mother
अरविंद ने पुलिस को बताया कि वह काम पर चला गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे आया तो बच्चे कमरे में मृत पड़े थे। पड़ोसियों ने बताया कि ज्योति सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी। उधर, महाराष्ट्र के वर्धा निवासी माधुरी ने बताया कि पिछले माह को वह बच्चों से मिली थी। उसने तो दूसरी पत्नी से कभी बात नहीं की थी। लेकिन बेटी उससे कहा करती थी कि मैं अपनी मां के साथ रहूंगी। वह आकर मुझे अपने साथ ले जाएगी। यही बात उसे बुरी लगती थी, इसीलिए उसने बच्चों को मार डाला।
बता दें कि  अरविंद ने बताया कि 12 साल पहले भिंड जिले के दबोह की रहने वाली माधुरी से उसकी शादी हुई थी। माधुरी से उसे दो बच्चे जान्हवी (11) और अर्नब प्रजापति (7) थे। लिखित समझौते के आधार पर दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। बच्चे अरविंद के पास ही रहने लगे, हालांकि बच्चों से मिलने के लिए माधुरी कभी-कभी आती थी।

Connact Us: Twitter Facebook

Tags:

Madhya Pradesh
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue