India News (इंडिया न्यूज़), Deepika-Ranveer Blessed A Baby Girl: बॉलीवुड के मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बनकर सबको खुशखबरी दी है। गणेश उत्सव के इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कपल ने लिखा, “वेलकम बेबी गर्ल 8.9.2024 दीपिका-रणवीर।”
![]()
Deepika-Ranveer Blessed A Baby Girl: बॉलीवुड के मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बनकर सबको खुशखबरी दी है।
View this post on Instagram
उनकी इस पोस्ट पर बॉलीवुड के सितारों ने बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया। आलिया भट्ट, कृति सेनन, और अर्जुन कपूर ने उनकी खुशी में शरीक होते हुए बधाई दी। अर्जुन कपूर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “लक्ष्मी आई है, द क्वीन इज हियर।” वहीं, मीरा राजपूत ने लिखा, “बधाई हो, वेलकम टू द बेबी क्लब।” प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे, गौहर खान, श्रद्धा कपूर, पूजा हेगड़े, वाणी कपूर, और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने भी दीपिका-रणवीर को शुभकामनाएं भेजी हैं।
दीपिका और रणवीर के इस ख़ुशखबरी वाले पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्यार और बधाई दी। एक फैन ने लिखा, “वाह! बेबी गर्ल, बधाई हो।” जबकि दूसरे फैन ने कहा, “बधाई हो! भगवान आप तीनों को खुश रखे। गणपति बप्पा का आशीर्वाद।” एक अन्य फैन ने दीपिका-रणवीर को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सबसे बड़ी बधाई दीपवीर। हम आप दोनों के लिए बहुत खुश हैं। उम्मीद है कि आप दोनों स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे। बहुत सारा प्यार।”
View this post on Instagram
इससे पहले, दीपिका पादुकोण को शनिवार को मुंबई के गिरगांव इलाके में एच.एन. रिलायंस अस्पताल में देखा गया था। अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले, शुक्रवार को, दीपिका और रणवीर ने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही परिवार ने इस खास दिन पर अपनी बेटी का स्वागत करने का सही समय चुना।