Delhi MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के लिए 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब तक के नतीजों के मुताबिक बीजेपी को टक्कर देते हुए आम आदमी पार्टी आगे चल रही रही है। अब तक आम आदमी पार्टी 84 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने केवल 4 सीटों पर कामयाबी हासिल की है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती के बीच आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। AAP ने अपने बयान में कहा है कि “15 साल पुराना किला धवस्त हो गया है।” बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक MCD चुनाव में 84 सीटों पर जीत दर्ज करा चुकी है।
Delhi MCD Results 2022