Hindi News / Live Update / Elections Results 2022 Bjp Crosses 145 In Gujarat Congress Giving Tough Fight In Himachal

Elections Results 2022: गुजरात में भाजपा पहुंची 145 के पार, हिमाचल में दे रही कांग्रेस को कांटे की टक्कर

Assembly Elections Results 2022: हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में लगातार 7वीं बार भारतीय जनता पार्टी के जीतने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Assembly Elections Results 2022: हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में लगातार 7वीं बार भारतीय जनता पार्टी के जीतने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

गुजरात में अब तक 176 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी 147, कांग्रेस  32 और आम आदमी पार्टी 10 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल में अब भाजपा आगे निकल चुकी है। यहां भाजपा 34, तो कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं हिमाचल में अभी तक आप का खाता नहीं खुला है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Assembly Elections Results 2022

गुजरात में दो चरण में मतदान हुए थे। 1 दिसंबर को पहले चरण के हुए चुनाव में 60.20 लोगों ने वोट डाला था। वहीं दूसरे चरण के चुनाव में 64.39 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। गुजरात में पहले चरण के चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण के चुनाव 5 दिसंबर को हुए थे। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला है। बता दें कि मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा को देखते हुए ड्रोन का इस्तेमाल भी करेंगे।

Tags:

gujarat election result

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue