इंडिया न्यूज, मुंबई:
Field Marshal Sam Manekshaw Birth Anniversary: बी टाउन एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बॉलीवुड में उभरते हुए सितारें में से एक हैं। इस समय उनके पास दमदार स्क्रिप्ट्स के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक है फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Field Marshal Sam Manekshaw) की लाइफ पर बनने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur)। सैम मानेकशॉ की इस बायॉपिक में विक्की उनका किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में एक्टर ने सैम मानेकशॉ के 108वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सैम मानेकशॉ की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया।
Field Marshal Sam Manekshaw Birth Anniversary
Sam Bahadur Biopic
बता दें कि रविवार को विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में फील्ड मार्शल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सैम बहादुर को याद करते हुए।” इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी पोस्ट की। सैम मानेकशॉ का पूरा नाम होरमुजजी फ्रामदी जमशेदजी मानेकशॉ था। लेकिन उनकी निडरता और बहादुरी की वजह से उन्हें सैम बहादुर के नाम से जाना जाता है।
1971 की जंग में पाकिस्तान को हराने और नया मुल्क बांग्लादेश बनाने का पूरा श्रेय सिर्फ फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को जाता है। सैम मानेकशॉ ने इस युद्ध में सिर्फ 13 दिनों के अंदर ही पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। जिसमें लगभग 93,000 सैनिकों और सरकारी अधिकारियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
सैम मानेकशॉ के सैन्य करियर में 4 दशक और 5 लड़ाइयों शामिल हैं। सैम मानेकशॉ इंडिया के पहले फील्ड मार्शल थे। विक्की कौशल फील्ड मार्शल की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इस बायोपिक पर सैम मानेकशॉ के लाइफ की इनसाड स्टोरी दिखाई जाएगी। विक्की के साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
Read More: Ramadan 2022 पहले रोजे पर ब्लैक बुर्के में नजर आई हिना खान, फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद
Read More: Operation Romeo Trailer Out फिल्म 22 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
Read More: Beast Trailer एक्शन से भरपूर है थलापति विजय की फिल्म का ट्रेलर
Read More: Rajkummar Rao PAN Card Misused In Loan Fraud ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए राजकुमार राव
Read More: Hrithik Roshan Latest Photo विक्रम वेधा में दिखेगा ऋतिक रोशन का स्वैग लुक, फोटोज हुई वायरल