Hindi News / Live Update / Ganpati Utsav A Donor Who Offered A Crown Of 6 Crores

गणपति उत्सव: एक दानी ऐसा, जिसने 6 करोड़ का मुकुट चढ़ाया

इंडिया न्यूज, पुणे: आस्था के आगे मोल कहीं भी नहीं ठहरता। जी हां! इस समय जहां मंदिरों में गणेश की विशेष पूजा की जा रही है, वहीं लोगों ने भी अपने घरों में गणपति बप्पा मोरया की मूर्तियां स्थापित कर रखी हैं, जिनका सुबह और शाम को विशेष पूजन किया जाता है। ऐसे में ही […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, पुणे:
आस्था के आगे मोल कहीं भी नहीं ठहरता। जी हां! इस समय जहां मंदिरों में गणेश की विशेष पूजा की जा रही है, वहीं लोगों ने भी अपने घरों में गणपति बप्पा मोरया की मूर्तियां स्थापित कर रखी हैं, जिनका सुबह और शाम को विशेष पूजन किया जाता है। ऐसे में ही एक भक्त ने इस पर्व पर भगवान गणपति को 10 किलो सोने का मुकुट चढ़ाया। अगर कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत 6 करोड़ रुपए है। आपको जानकारी दे दें कि दान देने वाले ने अपना नाम गुप्त रखा है।

10 दिन तक जारी रहेगा गणेशोत्सव

पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में 10 दिन तक गणेशोत्सव जारी रहेगा। इस बीच बप्पा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए पुणे के एक भक्त ने गणपति को 10 किलो गोल्ड से बना एक मुकुट चढ़ाया है। दगडूशेठ हलवाई गणपति मंडल के ट्रस्टी ने बताया कि यह मुकुट पुणे के एक व्यापारी ने दान किया है, लेकिन वे नाम गुप्त ही रखना चाहते हैं।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Read More गणेश की प्रतिमा का अनोखा कलेक्शन, 2000 मूर्तियां घर में स्थापित

कारीगरों को दिए गए 80 लाख रुपए

बता दें कि इस मुकुट में शंकर-पार्वती का चित्र अंकित है। मंदिर ट्रस्टी ने बताया कि इसके विशेरू रूपरेखा को लेकर कारीगरों को तकरीबन 80 लाख रुपए दानी दे दिए हैं।

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue