इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 11th March 2022 Written Update: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सीरियल दर्शकों का पंसदीदा शो है। बता दें कि शो में आपने देखा कि विराट और सई साथ होकर भी साथ नहीं हैं। वहीं अभी विराट किसी भी हालत में सई को माफ करने के लिए तैयार नहीं है। वहीं सई विराट को मनाने के लिए धरती आसमान एक कर रही है। शो में अब तक सई की मेहनत की वजह से विराट की सेहत में तेजी से सुधार आता है। वहीं विराट के ठीक होने की खबर सुनकर सई काफी खुश हो जाती है।
इसी बीच सई की जिंदगी में एक बार फिर से श्रुति की एंट्री होने वाली है। श्रुति विराट से मिलने अस्पताल आएगी। इस दौरान श्रुति सई से बात करेगी। श्रुति सई को सारा सच बताएगी। जिसके बाद श्रुति विराट को भी समझाने की कोशिश करेगी। घर आने के बाद सई विराट के कमरे पर कब्जा कर लेगी।
सई विराट से बात करने की कोशिश करेगी। हालांकि विराट बार बार सई को नजरअंदाज करेगा। सई विराट के पास सोने की कोशिश करेगी। ऐसे में विराट कमरा छोड़कर ही चला जाएगा। विराट की बेरुखी सई का दिल तोड़ देगी। हालांकि सई हार मानने से इनकार कर देगी।
विराट की नाराजगी खत्म करने के लिए सई होली का इंतजार करेगी। इस होली पर सई विराट को मनाने की पूरी कोशिश करेगी। सई विराट को सात रंगों में रंगने की कोशिश करेगी। वहीं विराट सई से दूरी बना लेगा। सई और विराट की बढ़ती दूरी देखकर पाखी बहुत खुश हो जाएगी।
पाखी भगवान से दुआ करेगी कि सई जल्द से जल्द विराट से अलग हो जाए। अश्विनी सई की जगह पाखी को भगवान को भोग लगाने के लिए कहेगी। ये बात जानकर सई को बहुत बुरा लगेगा। सई दावा करेगी कि वो भी इस परिवार की बहू है। भवानी कहेगी कि सई का अब च्वहाण हाउस से कोई लेना देना नहीं है। जिसके बाद सई पाखी को जमकर खरीखोटी सुनाने वाली है।
Read More: Poonam Pandey Birthday अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं पूनम पांडे
Read More: Akshay Kumar Starrer Mission Cinderella डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म
Read More: Alia Bhatt Celebrates Gangubai Kathiawadi Success आलिया भट्ट ने जमकर खाया बर्गर और फ्रेंच फ्राइज
Read More: Aditya Narayan Shares First Picture With Daughter Tvisha बेटी के लिए सोशल मीडिया को कहा अलविदा
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.