होम / Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13th April 2022 Written Update च्वहाण हाउस में राजीव की एंट्री से मचेगी खलबली

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13th April 2022 Written Update च्वहाण हाउस में राजीव की एंट्री से मचेगी खलबली

Prachi • LAST UPDATED : April 13, 2022, 5:31 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13th April 2022 Written Update च्वहाण हाउस में राजीव की एंट्री से मचेगी खलबली

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13th April 2022 Written Update: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में सई और विराट के बीच की दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। सई विराट को मनाने की पूरी कोशिश कर रही है। विराट सई की बात सुनने के लिए राजी नहीं है। हालांकि राजीव के आने के बाद विराट और सई की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है।

आपने शो में अब तक देखा कि राजीव की शक्ल देखकर विराट बुरी तरह से भड़क जाता है। पहले तो विराट राजीव को जोरदार चांटा मारता है। उसके बाद विराट, राजीव को गिरफ्तार कर लेता है। राजीव के जेल जाते ही शिवानी बुआ की जिंदगी में भूचाल आने वाला है। वहीं शो में आप देखेंगे सई शिवानी को राजीव के बारे में बताएगी। शिवानी बिना देर किए राजीव से मिलने जेल पहुंच जाएगी।

राजीव और शिवानी को मिलाने के लिए विराट और सई रामवनमी का सहारा लेंगे

जेल में शिवानी राजीव को माफ कर देगी। माफी मिलते ही राजीव अपनी और शिवानी की शादी का ऐलान करेगा। राजीव और शिवानी को मिलाने के लिए विराट और सई रामवनमी का सहारा लेंगे। रामवनमी पर राजीव और शिवानी मिलकर एक भंडारे का आयोजन करेंगे। पहले तो परिवार के लोगों को लगेगा कि विराट ने सारी तैयारी की है। बाद में खुलासा होगा कि राजीव ने परिवार को खुश करने के लिए भंडारा रखवाया है। राजीव को अपनी आंखों के सामने देखते ही भवानी का पारा चढ़ जाएगा। भवानी जमाने के सामने राजीव को जलील करेगी।

राजीव भवानी की सारी कड़वीं बातें सुनेगा। राजीव भवानी से कहेगा कि वो शिवानी के साथ शादी करना चाहता है। भवानी, राजीव और शिवानी के रिश्ते को मंजूरी देने से इनकार कर देगी। वहीं राजीव को देखकर सभी लोगों को अतीत याद आएगा। पहले तो सम्राट, राजीव की पिटाई करेगा। बाद में परिवार के बाकी लोग भी राजीव पर भड़क जाएंगे। परिवार के लोग पत्थर मारकर राजीव को घायल कर देंगे। दूसरी तरफ शिवानी को भी घर के एक कमरे में कैद कर लिया जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट और सई कैसे परिवार को इस रिश्ते के लिए मनाएंगे।

Read More: पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने प्रिया बेनीवाल संग की सगाई, इस दिन लेंगे सात फेरे

Read More: अजय देवगन स्टारर सिंघम 3 फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होगी

Read More: नेटफ्लिक्स की हॉरर सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज

Read More: शादी की तैयारियों के चलते रणबीर कपूर के घर के बाहर सिक्योरिटी हुई टाइट, वेंडिग फोटोज और वीडियो नहीं हो पाएगी लीक!

Connect Us : Twitter Facebook

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT