होम / Good Quotes For 10 Year Old Boy दस साल के बच्चों के लिए आवश्यक बातें

Good Quotes For 10 Year Old Boy दस साल के बच्चों के लिए आवश्यक बातें

India News Editor • LAST UPDATED : February 25, 2022, 4:22 pm IST

Good Quotes For 10 Year Old Boy

इंडिया न्यूज

Good Quotes For 10 Year Old Boy: अगर आपका बच्चा भी दस साल का है, तो उसे इन बातों का पता होना चाहिए। जो उसकी लाइफ में उसके काम आने वाली है। बच्चों को संभालना बेहद ही टफ होता है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है हम लोग सोचते हैं कि हमारी जिम्मेवारियॉं अब कम हो गई हैं।

बढ़ती उम्र में बच्चा घर से ही कई ऐसी बातें सिखता है जो उसे इंसान बनने में मदद करती हैं। आप बच्चों को कोई बात समझाते हैं तो ध्यान रखें कि हमारा बच्चा कितने साल का है और उसे कैसे-कौैन सी बात कहनी चाहिए।

दूसरों का सम्मान करना

आपको अपने बच्चों को समझाना चाहिए कि लड़के और लड़कियॉं दोनो ही समान होते हैं। और हमें दोनो से ही प्यार से बात करनी चाहिए और उनके साथ इज्ज्त से पेश आना चाहिए। जिस तरह एक लड़की को सम्मान मिलना चाहिए, उसी तरह लड़के को भी उस सम्मान का अधिकार है। इससे आपका बच्चा लिंग भेद-भाव की भावना से दूर रहकर आगे चलकर अच्छा इंसान बनेगा।

शारीरीक ज्ञान

लड़की हो या लड़का अनके मॉँ -बाप को उन्हें शरीर के बारे में जरूर बताना चाहिए। क्योंकि यह एक ऐसी उम्र है जिसमेंं बच्चा तेजी से बढ़ता है। आप न केवल उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में बताएं बल्कि हाइजीन से जुड़ी कुछ बातें भी बताएं। और उन्हें एक्सरसाइज के बारे में अवगत कराना भी जरूरी है। इसके लिए आप कुछ वीडियोज का सहारा भी ले सकते हैं।

मॉर्क से ज्यादा जरूरी है नॉलेज

कभी-कभी हम बच्चे के मॉर्क्स से काफी नाराज हो जाते हैं और उनको डांटना शुरू कर देते हैं। हालांकि, एक अच्छा ग्रेड ही अच्छी नॉलेज होने का प्रमाण नहीं है। आपको अपनें बच्चों को बताना चाहिए कि वह हमेशा कुछ नया सीखें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं। उनसे कोई गलती भी हो तो भी वे घबराएं नहीं, क्योंकि उनकी गलती उन्हें कुछ नया सिखाती है।(Good Quotes For 10 Year Old Boy)

Good Quotes For 10 Year Old Boy
Good Quotes For 10 Year Old Boy

काम कैसा होना चाहिए

इस उम्र के बच्चे सोचते हैं कि दोस्तों के बीच पॉपुलर होना बेहद जरूरी है। पॉपुलैरिटी हासिल करने के कर्इं बार वे ऐसा काम करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं, जो उन्हें पसंद भी नहीं होता है। यह बेहद जरूरी है कि जिस काम में बच्चे का मन लगता है वह उसे बहुत अच्छी तरीके से करता है। और अपने काम में खुश रहता है, इस बात को आप किसी उदाहरण द्धारा भी समझा सकते हैं।(Good Quotes For 10 Year Old Boy)

Good Quotes For 10 Year Old Boy

दोस्तों जैसा व्यवहार

अपने बच्चे के साथ हमें दोस्ती जैसा व्यहव्हार करना चाहिए। बच्चों में ये बात कभी ना आए कि मॉँ-बाप उनके दुश्मन हैं।आपको दस साल की उम्र तक के बच्चों को यह समझना चाहिए कि आप उनके दुश्मन नहीं है। बच्चों को हम पर भरोसा होना चाहिए ताकि वे कोई मदद मॉँगने में डरे नहीं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बच्चों पर ज्यादा न चिल्लाएं इससे बच्चे अपनी बातें आपको शेयर करने में हिचकिचा सकते हैं।(Good Quotes For 10 Year Old Boy)

Also Read: Flipkart Month End Mobile Fest Sale 2022 इन स्मार्टफोन्स को खरीदने का ये है सुनहरा मौका

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vastu Tips For Love : आपको मिलेगा मनचाहा प्यार, बस घर में करने होगे वास्तु के सुझाए ये काम- Indianews
Lok Sabha Election 2024: ओडिशा के चार सीटों पर 17 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में, सभी पार्टी ने दिया धनकुबेरों को टिकट-Indianews
Russia: चार अमेरिकी निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों को क्रीमिया के ऊपर मार गिराया गया, रूस ने किया दावा -India News
Indian Navy Agniveer Recruitment: नौसेना में अग्निवीर बनने के लिए 12वीं पास को मौका, बेहतरीन मिलेगी सैलरी- Indianews
Namibian Cheetah: राजस्थान पहुंचा कूनो नेशनल पार्क से भागा चीता, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कने- Indianews
Love Marriage: लव मैरिज में बाधक होते हैं ये चार ग्रह, जानिए इससे बचने के उपाय-Indianews
CBSE Results 2024: जल्द जारी होंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे, बोर्ड ने जारी किया डिजीलॉकर पिन -India News
ADVERTISEMENT