Hindi News / Live Update / Gwalior Tricolor Made In Gwalior Will Be Hoisted In 16 States

Gwalior News : ग्वालियर में बने तिरंगे लहराएंगे 16 राज्यो में

India News (इंडिया न्यूज़), ग्वालियर : आजादी का अमृत महोत्सव इस वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर इस बार खासी तैयारी भी की जा रही है। वहीं मध्य भारत खाद्य संघ द्वारा ग्वालियर में बने तिरंगे देश भर की बिल्डिंगों में 15 अगस्त को फहराए जाएंगे। ग्वालियर में मध्य भारत खादी संघ द्वारा तैयार […]

BY: Itvnetwork Team • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), ग्वालियर : आजादी का अमृत महोत्सव इस वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर इस बार खासी तैयारी भी की जा रही है। वहीं मध्य भारत खाद्य संघ द्वारा ग्वालियर में बने तिरंगे देश भर की बिल्डिंगों में 15 अगस्त को फहराए जाएंगे। ग्वालियर में मध्य भारत खादी संघ द्वारा तैयार किए जा रहे हैं यह तरंगे देश के 16 राज्यों में भेजे जा रहे हैं, जिसे लेकर इन दिनों तेज गति से तिरंगे बनाने का कार्य चल रहा है।

मध्य भारत खादी संघ के सचिव रमाकांत शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में बने यह तिरंगे देश भर की बिल्डिंगों पर 15 अगस्त को फहराए जाएंगे। अभी तक लगभग 1 करोड़ 7 लाख के झंडे तैयार किए जा चुके है। अभी भी इस पर कार्य बदस्तूर जारी है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Azadi Ka Amrit Mahotsav

प्राकृतिक रंगो का होगा उपयोग-

उन्होंने बताया कि इन तरंगों को बनाने में प्राकृतिक कलर का उपयोग किया जाता है। जिससे तिरंगे का रंग फीका नहीं पड़ता है। साथ ही यह संस्था उत्तर भारत की मात्र संस्था है जो आईएसआई से प्रमाणित है। इसके अलावा कर्नाटक में हुबली और मुंबई में राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण होता है। भारत सरकार द्वारा यह तिरंगा बनने के लिए प्रमाणित क्षेत्र हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष तिरंगे के पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना ऑर्डर आए हैं।

3 साइज के ध्वज होते हैं तैयार

खादी संग मुख्य रूप से 3 साइज के ध्वज तैयार करता है, जो भारतीय मानक के अनुसार होते हैं। साथ ही झंडे को तैयार करने में लगभग 6 दिन का वक्त लगता है। ग्वालियर में बनने वाले राष्ट्रीय ध्वज गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार में जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Bihar News : प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर किया हमला, कहा JDU का नाम लेने वाला नहीं बचेगा कोई

Tags:

15 augustAzadi Ka Amrit MahotsavGwalior NewsIndependence dayindia news MPIndia news updatesIndian governmentISImp news updateNational FlagNational Newsnews
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue