Hindi News / Live Update / Haryana News Brahmin Community Is Not Weak In Any Case

Haryana News: ब्राह्मण समाज किसी भी सूरत में कमजोर नहीं : विनोद शर्मा

India News (इंडिया न्यूज), Haryana News: हरियाणा में जींद के निजी होटल में रविवार को दोहली की जमीन को मालिकाना हक दिलाने, ब्राह्मण समाज की मांगों व समस्याओं को लेकर ब्राह्मण सभा द्वारा ब्राह्मण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पहुंचे। जबकि कार्यक्रम […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Haryana News: हरियाणा में जींद के निजी होटल में रविवार को दोहली की जमीन को मालिकाना हक दिलाने, ब्राह्मण समाज की मांगों व समस्याओं को लेकर ब्राह्मण सभा द्वारा ब्राह्मण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पहुंचे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यानंद सरस्वती ने की।

इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के हकों की आवाज को बुलंद किया गया और साथ ही ब्राह्मण संसद में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिनमें ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी बच्चों की पढ़ाई में मदद करना, ब्राह्मण समाज के हर वर्ग में एकता स्थापित करना, ब्राह्मण समाज के राजनीतिक रूप से उत्थान, ब्राह्मण समाज के बच्चों के लिए शिक्षा, संस्कृति और संस्कार के ज्ञान की व्यवस्था करना आदि मुद्दे शामिल रहे।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

मांगे नहीं खुद को मजबूत बनाएं (Haryana News)

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि हमें अपने आपको इस कदर मजबूत बनाना है कि हमें हाथ जोड़ कर टिकट नही मांगनी पड़े। हमें ऐसी स्थिति बनानी है और इस कदर अपने आपको मजबूत बनाना है कि लोग अपने आप खुद चल कर हमारे पास आएं। हमें अपने साथ चल रहे हर दूसरे समाज के कमजोर लोगों की भी मदद करनी है और उन्हें साथ लेकर चलना है। पंडित विनोद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के बच्चों को नौकरियां मिल चुकी है सिर्फ ज्वायन करना बाकी है। ऐसे में होना तो यह चाहिए कि इन बच्चों को जल्द से जल्द ज्वायन करवाया जाए ताकि इस दीपावली पर इन बच्चों के घरों में भी रोशनी हो।

धौली की जमीन का मालिकाना हक

पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि उन्हें यह कहते हुए जरा सभी संकोच नहीं है कि जब तक ब्राह्मण समाज का समर्थन रहा हम सत्ता में रहे और जब समर्थन चला गया तब हम सत्ता से बाहर हो गए। लेकिन इस सच्चाई को भी स्वीकार करना होगा कि जब से सत्ता हाथ से निकली है सबसे ज्यादा नुकसान ब्राह्मण समाज को ही उठाना पड़ा है। अभी चुनाव में एक साल है और जब इतिहास का पन्ना पलटेगा तो सब इसे देखेंगे।

शर्मा ने कहा कि आज नौ साल हो गए हैं लेकिन ब्राह्मणों की आवाज को किसी ने नहीं सुना है लेकिन अब हवाओं का रूख बदल रहा है और सब इसे भलीभांति महसूस कर रहे हैं। वर्ष 2008 में पंडित विनोद शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण सम्मेलन हुआ था। उसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी थे। तब विनोद शर्मा ने मंच से कहा था कि ब्राह्मण जन्म जन्मांतरों से धौली की जमीन बो रहे हैं लेकिन उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला है। इसलिए उन्हें मालिकाना हक मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब वो विधानसभा अध्यक्ष थे तो पंडित विनोद शर्मा ने ब्राह्मण समाज के आरक्षण की मांग को भी पुरजोर से उठाया था। जिसे कानून पास किया गया था। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को धौली की जमीन का मालिकाना हक हर हाल में दिया जाए।

Also Read:

Tags:

Haryanajind
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue