Hindi News / Live Update / Health News Drinking Coriander Water Daily Gives Health Benefits Know Its Benefits

Health News : रोजाना धनिया का पानी पीने से मिलता है स्वास्थ्य लाभ, जानें इसके फायदे

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Health Tips :  धनिया के पत्तों का उपयोग भारतीय रसोई घरों में विभिन्न व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए से किया जाता है। धनिया को ज्यादातर लोग सिर्फ मसाले के रूप में इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया पानी गजब के स्वास्थ्य लाभ भी देते […]

BY: Itvnetwork Team • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Health Tips :  धनिया के पत्तों का उपयोग भारतीय रसोई घरों में विभिन्न व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए से किया जाता है। धनिया को ज्यादातर लोग सिर्फ मसाले के रूप में इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया पानी गजब के स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। धनिया का पानी न सिर्फ डायजेशन डिसऑर्डर को खत्म कर सकता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ये अपच, सूजन और वजन घटाने में भी काफी मदद कर सकता है। धनिया पानी बनाना काफी आसान है इसके लिए आप रात को धनिया के बीजों को पानी में मिलाकर छोड़ सकते हैं और सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको धनिया पानी के नियमित सेवन से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।

पाचन तंत्र में सुधार

धनिये के पानी में मौजूद विशेष तत्व पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं। इससे पेट संबंधी समस्याएं जैसे अपच, गैस, एसिडिटी आदि से राहत मिलती है। धनिया के पानी में विटामिन, मिनरल्स, और पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के विकास में मदद करते हैं। इसे रोजाना सेवन करने से शारीरिक मज़बूती बढ़ती है और साथ ही ये बीमारियों से रक्षा करती हैं। पाचन तंत्र में सुधार के लिए आप अपने आहार में फल और सब्जियों जैसे- करेला, गोभी ,पालक घीया, आम सेब केला आदि को शामिल करें ।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Health Tips

रक्तशोधक

धनिया के पानी को रक्तशोधक तत्व के रूप में भी जाना जाता है। इससे खून में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायता मिलती है और शरीर के लिए स्वच्छ और स्वस्थ रक्त संचय होता है। धनिया के पानी को विषाक्ति के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद विशेष गुण शरीर के अंदर मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और विषाक्ति को दूर करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

स्वास्थ्य में सुधार

धनिये के पानी का नियमित सेवन करने से विभिन्न रोगों में सुधार होता है। यह बढ़ती हुई चर्बी को कम करने, मधुमेह को नियंत्रित करने, हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करने, और सामान्य बुखार जैसी छोटी-मोटी बीमारियों से निजात पाने में मदद करता है। इस तरह धनिया के पानी का इस्तेमाल विभिन्न बीमारियों से छुटकारा पाने में मददगार साबित हो सकता है। यह प्राकृतिक रूप से उपचार करने में मदद कर सकता है।

नोट: यहां दी गई सलाह आम जानकारी के आधार पर है। यदि आपके पास किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो कृपया एक पेशेवर चिकित्सक से सलाह लें।

ये भी पढ़ें:- Health Tips : सुबह खाली पेट प्याज का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे

Tags:

Health News in hindiHealth TipsIndia news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue