Hindi News / Live Update / Health Tips Best Benefits Of Pineapple To Lose Weight

Health Tips : वजन कम करने के लिए अनानास के बेहतरीन फायदे

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Health Tips:  अनानास दुनिया भर में सबसे आम और पसंद किये जाने वाले फलों में से एक है। यह डाइट में शामिल करने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। अननास का सेवन हमारे हेल्थ पर अच्छा प्रभाव डालता है। इसका सेवन वजन कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने […]

BY: Shashikala Dushad • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Health Tips:  अनानास दुनिया भर में सबसे आम और पसंद किये जाने वाले फलों में से एक है। यह डाइट में शामिल करने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। अननास का सेवन हमारे हेल्थ पर अच्छा प्रभाव डालता है। इसका सेवन वजन कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह फल न केवल आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। बल्कि आपके दिनभर की थकान को भी दूर करने में सहायक होता है।

कम कैलोरी

अनानास कम कैलोरी वाला फल है। जिससे सेवन से आपको भूख भी कम लगती है। इसमें प्राकृतिक शर्करा और ऊंचे पानी की मात्रा होती है। जो भोजन के बाद भी भारीपन का आभास नहीं होने देता है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Health Tips

फाइबर

अनानास में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। प्रति 100 ग्राम अनानास में लगभग 2.3 ग्राम फाइबर होता है। हाई फाइबर फूड्स लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं। जो आपके कैलोरी सेवन को कम करने में मदद करता है। इसका मतलब यह है कि अनानास का सेवन आपको पूरे दिन अनहेल्दी फूड्स खाने से बचता है। जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

सूजन कम करने में फायदेमंद

पुरानी सूजन से शरीर का वजन बढ़ता है। जिससे शरीर मोटा होने लगता है। अनानास में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होते हैं। जो शरीर के सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सूजन कम करने के साथ अनानास वजन बढ़ने से रोकता है।

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर

अनानास में विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें:- अगर पीले दातों से हैं परेशान तो करें ये उपाय

Tags:

Health TipspineappleVitamins
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue