Hindi News / Live Update / Health Tips If You Are Also Troubled By Cough Then Try These Home Remedies You Will Get Immediate Relief

Health Tips : अगर आप भी है खांसी से परेशान, तो इन घरेलू नुस्खे को आजमाएं तुरन्त मिलेगी राहत

India News ( इंडिया न्यूज़ ),Health Tips :   खांसी एक आम समस्या है जो हमारे दिनचर्या को प्रभावित करती है। इसके कारण हमें रात भर नींद नहीं आती और सांस लेने में भी कठिनाई होती है। खांसी बलगम, धूल या धुएं से हुई असहजता को साफ करने के लिए एक प्रक्रिया है। जो किसी भी […]

BY: Shashikala Dushad • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News ( इंडिया न्यूज़ ),Health Tips :   खांसी एक आम समस्या है जो हमारे दिनचर्या को प्रभावित करती है। इसके कारण हमें रात भर नींद नहीं आती और सांस लेने में भी कठिनाई होती है। खांसी बलगम, धूल या धुएं से हुई असहजता को साफ करने के लिए एक प्रक्रिया है। जो किसी भी मौसम में हो सकती है इसे लेकर बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। परेशानी की बात तब है जब ये लगातार कई दिनों तक बनी रहे। क्योंकि अभी मानसून का मौसम पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है ऐसे में सर्दी-जुकाम के साथ खांसी जैसी समस्या होना आम बात है। लेकिन अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें दिन के बजाय रात में ज्यादा खांसी आती है।जिसकी वजह से नींद खराब होती है तो इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप पा सकते हैं इस समस्या से जल्द राहत।

शहद और नींबू

एक गिलास गरम पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना सुबह खाली पेट पिएं, यह खांसी को कम करने में मदद कर करता है। एक छोटी सी अदरक को पीसकर उसका रस निकालें और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। रोजाना इसे सुबह और शाम खाएं, जिससे खांसी में आराम मिल सकता है। एक गिलास गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे रात को सोते समय पिएं। यह खांसी को कम करने में मदद करता है। साथ ही आप गुड का सेवन कर सकते हैं। ये आपको खासी से जल्द ही छुटकारा दिला सकता है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Health Tips

पुदीना और तुलसी चाय

पुदीने की पत्तियों से बनी चाय खांसी को कम करने में मदद कर सकती है। गरम पानी में नमक मिलाकर गरारे करना खांसी को शांत कर सकता है। तुलसी की पत्तियों से बना काढ़ा खांसी और सर्दी के लिए लाभकारी होता है। गर्म तेल से गले और सीने की मालिश करना खांसी को आराम पहुंचा सकता है। साथ ही आप अदरक और काली मिर्च से बनी चाय का भी सेवन कर सकते हैं यह भी आपको जल्द राहत पंहुचा सकते हैं। यहां बताए गए घरेलू नुस्खे खांसी से राहत प्रदान कर सकते हैं लेकिन यदि खांसी लंबे समय तक बनी रहती है या गंभीर है, तो चिकित्सक से संपर्क करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:- Health News : सेहत के लिए लाभदायक होती हैं एमरैंथ की पत्तियां, फायदे जान चौंक जायेंगे आप

Tags:

Health News in hindiHealth TipsIndia news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue