होम / IED Blast In Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल

IED Blast In Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : September 29, 2024, 1:55 pm IST
IED Blast In Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल

India News CG (इंडिया न्यूज़),Blast In Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले CRPF जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। आपको बता दें कि इस हमले में 5 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से लगभग 350 मीटर की दूरी पर हुई है।

5 जवान घायल हुए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने कहा कि रविवार की सुबह CRPF 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर गए हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे कि अचानक से ब्लास्ट हुआ। पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तुरंत तैनात हो गए। लेकिन इसी दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। जवानों ने तुंरत ही घायल जवानों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। इस IED ब्लास्ट में CRPF 153 बटालियन के 5 जवान घायल हुए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर नही चला इस सुपरस्टार का जादू, करोड़ों के बजट में बनी ये फिल्म लोगों को नही आई पसंद

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT