India News (इंडिया न्यूज़),Karnataka Election Results 2023,कर्नाटक: कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने 136, भाजपा ने 65, जेडीएस ने 19 और अन्य ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें छह क्षेत्रों में फैली हुई हैं। ये इलाके हैं वृहद बेंगलुरु, मध्य कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, हैदराबाद कर्नाटक, मुंबई कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक। मुंबई-कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक राज्य के सबसे बड़े क्षेत्र हैं।
भाजपा के गढ़ मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को मिला 21 सीटें
मध्य कर्नाटक क्षेत्र वर्षों से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। इसमें 31 विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। यह 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने यहां 20 सीटें हासिल कीं थी। इस चुनाव में यहां भाजपा को 7, कांग्रेस को 21 और जेडीएस को 3 सीटें मिली हैं।
Karnataka Election Results 2023
दक्षिण कर्नाटक में कांग्रेस को मिली 37 सीटें
दक्षिण कर्नाटक राज्य का सबसे बड़ा इलाका है जहां 55 विधानसभा सीटें आती हैं। क्षेत्र हमेशा जेडीएस और उसके बाद कांग्रेस का क्षेत्र रहा है। 2018 के विधानसभा चुनावों में यहां भाजपा को 11 ही सीटें मिल पाई थीं। कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि जेडीएस ने सबसे ज्यादा 25 सीटें कब्जाई थी। इसके अलावा दो सीटों पर अन्य विजयी हुए थे। 2023 चुनाव में कांग्रेस को 37, भाजपा को चार, जेडीएस को 12 और दो पर अन्य को जीत मिली।
वृहद बेंगलुरु में भाजपा को 13 सीटें मिली
बंगलुरु के पूरे क्षेत्र को वृहद बंगलुरु कहा जाता है जिसमें इसके शहरी और ग्रामीण इलाके दोनों शामिल हैं। यहां कुल 28 विधानसभा क्षेत्र हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 28 में से 11, कांग्रेस को 15 और जेडीएस को दो सीटें मिली थीं। 2023 चुनाव में कांग्रेस को 15 और 13 पर भाजपा को जीत मिली।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.