Hindi News / Live Update / Kl Rahul And Athiya Shetty Wedding

KL Rahul And Athiya Shetty Wedding साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होगी अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी

इंडिया न्यूज, मुंबई: KL Rahul And Athiya Shetty Wedding: बी टाउन में हॉट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद अब सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की चर्चा जोरो पर हैं। बता दें कि आथिया का नाम लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मुंबई:
KL Rahul And Athiya Shetty Wedding: बी टाउन में हॉट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद अब सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी की चर्चा जोरो पर हैं। बता दें कि आथिया का नाम लंबे समय से क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ रिलेशनशिप में रहा है। वहीं अथिया शेट्टी और केएल राहुल को अक्सर साथ में देखा जाता है। ऐसे में मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी खास तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

अब इन दोनों की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबर के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया है। यही वजह है जो दोनों इस साल शादी करने वाले हैं। क्रिकेटर और अभिनेत्री दक्षिण रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे। शेट्टी परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार दोनों के परिवार वाले लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं। अगर सब कुछ बेहतर होता है कि इस साल के खत्म होने से पहले अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

एशिया कप 2022 मैच में पहली बॉल पर आउट होने पर ट्रोल हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी

KL Rahul And Athiya Shetty Wedding

KL Rahul And Athiya Shetty

हालांकि इसके लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आपको बता दें कि लंबे समय से अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते हुए भी देखा जाता है। साथ में दोनों की तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में अथिया शेट्टी केएल राहुल को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश करने की वजह से चर्चा में थीं। 18 अप्रैल को केएल राहुल ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस सहित खेल जगत से सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं दूसरी ओर जिसकी बधाई की चर्चा सबसे ज्यादा चर्चा रही वह अथिया शेट्टी थीं। दरअसल आथिया ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल को बर्थडे विश किया। बता दें कि अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केएल राहुल के साथ अपनी तीन तस्वीरें शेयर कीं। उनकी यह मोनोक्रोम तस्वीरें थीं। पहली तस्वीर में, अथिया केएल राहुल को हग हुए दिखाई दे रही थीं। वहीं अगली तस्वीर में दोनों को हाथ पकड़े जंगल में घूमते हुए दिखाई दे रहे थे। आखिरी तस्वीर में, यह कपल एक बस के अंदर एक-दूसरे को हग कर रहे थे। अथिया ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आपके साथ कहीं भी, जन्मदिन मुबारक हो।’ इसके साथ ही उन्होंने तीन हार्ट इमोजी के साथ एक स्माइली भी शेयर किया था।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Read More: Soha Ali Khan Enjoys Pool Party With Daughter एक्ट्रेस ने बेटी संग एंज्वॉय की पूल पार्टी, फोटो वायरल

Read More: Thar Trailer फिल्म में अनिल कपूर पहली बार बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Athiya ShettyCricketer KL RahulKl RahulKL Rahul And Athiya Shetty Wedding
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue