Hindi News / Live Update / Like Humans The Nature Of Dogs Also Changes

Like Humans The Nature Of Dogs Also Changes: मनुष्य की तरह कुत्तों का भी बदलता है स्वभाव

इंडिया न्यूज, अंबाला: बदलते वक्त के साथ पालतू कुत्ते घर के सदस्य बन गए हैं। मनुष्य की तरह पालतू कुत्तों का भी मन और व्यवहार बदलता रहता है। कभी वे बहुत खुश होते हैं तो कभी शांत बैठ जाते हैं। रोज उछल कूद करने वाले पालतू जानवर जब अलग तरह से पेश आएं, तो इस […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, अंबाला:
बदलते वक्त के साथ पालतू कुत्ते घर के सदस्य बन गए हैं। मनुष्य की तरह पालतू कुत्तों का भी मन और व्यवहार बदलता रहता है। कभी वे बहुत खुश होते हैं तो कभी शांत बैठ जाते हैं। रोज उछल कूद करने वाले पालतू जानवर जब अलग तरह से पेश आएं, तो इस बदलाव को समझें। उनके व्यवहार और बर्ताव से समस्या को समझने का प्रयास करें।

इन कारणों से हो सकते हैं दुखी

  • कई बार स्वास्थ्य समस्या के कारण पालतू दुखी नजर आते हैं।
  • दिनचर्या में परिवर्तन उन्हें पसंद नहीं आता, जिसके कारण दुखी नजर आ सकते हैं।
  • नया घर, लोग, माहौल या पर्यावरण भी उनके मन और व्यवहार को प्रभावित करते हैं।
  • तनाव, पुरानी घटना का भय, किसी व्यक्ति का भय भी हो सकता है।
  • कई बार अकेलापन या नजरअंदाज होना भी उदासी का कारण बन सकता है।
  • मनुष्य के डांटने और डराने से भी व्यवहार बदल सकता है।

व्यवहार में परिवर्तन

पालतू कुत्ते जिस प्रकार और जितना भोजन खाता है, उसमें बदलाव नजर आने लगता है। भूख में परिवर्तन दिखेगा। किसी भी वस्तु या सामान को अधिक चाटता या चबाता है। लगातार अपने पैरों को भी चाटता है। जो खिलौना सबसे प्रिय है, उससे खेलना बंद कर देगा और दिलचस्पी नहीं दिखाएगा। नींद प्रभावित होती है। वह ज्यादा सोने लगता है या बहुत कम सोता है। जल्दी नाराज होता है और आक्रामक हो जाता है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Like Humans The Nature Of Dogs Also Changes

ऐसे दूर करें उदासी  (Like Humans The Nature Of Dogs Also Changes)

  • पालतू कुत्ते के साथ एक-दो दिन ज्यादा समय बिताएं।
  • व्यायाम कराएं जिससे उसके शरीर में स्फूर्ति आएगी और मन अच्छा हो जाएगा।
  • अगर वह खाना ठीक से नहीं खा रहा है, तो रोज के भोजन से हटकर कुछ नया दें।
  • घर में उसे बांधकर ना रखें। अपने साथ लंबी सैर पर ले जाएं और घुमाएं।
  • अगर किसी व्यक्ति की मौजूदगी में उसका व्यवहार तुरंत बदल जाता है, तो हो सकता है कि वह व्यक्ति उसे पसंद ना हो या वह पालतू को डराता हो। इस पर गौर जरूर करें। अगर बात ना बने तो जांच कराएं।

Read More :Achievement देश में वैक्सनीनेशन 100 करोड़ के पार, 9 महीने में हासिल की 1 बिलियन खुराक देने की उपलब्धि

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue