India News (इंडिया न्यूज), Man Celebrate Bike Birthday: इंसानों के जन्मदिन मनाने की बात आपने तो सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी बाइक का जन्मदिन मनाने की बात सुनी है? अगर नहीं तो हम आपको एक ऐसा वाकया बताते हैं। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी बाइक का जन्मदिन मनाता हुआ नजर आ रहा है। वो अपने कुछ साथियों के साथ ये करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान केक भी काटा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा लेंगे कि लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा बाइक से प्यार करते हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स ने अपनी बाइक को माला पहनाया हुआ है। एक व्यक्ति के हाथ में केक है, तो वहीं दूसरा शख्स बाइक को ऑपरेट कर रहा है। इस वीडियो में आपको दर्शक भी नजर आएंगे। जी हां एक व्यक्ति इस सब को देखता हुआ नजर आ रहा है। बाइक के टायर में प्लास्टिक के चाकू को बांधा गया है। तो वहीं दूसरा शख्स बाइक को आगे बढ़ा रहा है और चाकू से केक कट जा रहा है। वहां पर और भी कई लोग खड़े हैं। इस वीडियो को देखकर आप कहेंगे कि कोई शख्स अपनी बाइक का बर्थडे मन रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि नई बाइक खरीदने का जश्न मनाया जा रहा है।
Man Celebrate Bike Birthday
Girls : Do Men Even Have Feelings ??
Meanwhile Men, Celebrating Birthday Of Their Bike… pic.twitter.com/rHhFUwFlwW
— Babu Bhaiya (@Shahrcasm) September 10, 2024
बस बहुत हो गया…जाग गए Bangladesh के हिंदू, Yunus के फेलियर पर जड़ें 8 थप्पड़?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक यूजर द्वारा इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें इस वीडियो का व्यू 1.1 मिलियन है। इस वीडियो पर कई लोगों के मजेदार कमेंट भी आप पढ़ सकते हैं। एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि, चाकू से केक काटने से पहले साइलेंसर से मोमबत्ती बुझानी चाहिए थी। तो वहीं दूसरे यूजर्स ने कमेंट में लिखा है कि, पुरुषों में भावनाएं होती हैं, उन्हें सिर्फ ऐसा कोई चाहिए जो उन्हें समझ सके। तो वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा, हर पुरुष के लिए बाइक उसका पहला प्यार होता है। वहीं एक ने कहा कि पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा बाइक से प्यार करते हैं।
Kolkata Blast: इस जगह अचानक फटा बम, सुन्न हो गए आस-पास के इलाके, यहां भी मिल चुका है संदिग्ध ‘बैग’