Hindi News / Live Update / Monsoon Tips Stay Away From These Foods During Monsoon Otherwise You Will Have To Pay For Them

Monsoon Tips: मानसून में इन फूड्स से बना लें दूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

India News ( इंडिया न्यूज), Monsoon Tips: गर्मी के बाद बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही नुकसानदायक भी होता है। मानसून के मौसम में नमी और आद्रता काफी रहती है, जिसकी वजह से फूड्स में भी बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है और इनके सेवन से आप बीमार हो सकते हैं। इसलिए […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
ADVERTISEMENT

India News ( इंडिया न्यूज), Monsoon Tips: गर्मी के बाद बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही नुकसानदायक भी होता है। मानसून के मौसम में नमी और आद्रता काफी रहती है, जिसकी वजह से फूड्स में भी बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है और इनके सेवन से आप बीमार हो सकते हैं। इसलिए जान लें कि कौन मानसून में आपको किन फूड्स से परहेज करना चाहिए, तो चलिए जान लेते हैं।

कैसे मनाया जाता हैं UK-US में जन्माष्टमी का त्यौहार, ऐसा क्या स्पेशल करते हैं विदेशी लोग?

हरी पत्तेदार सब्जियां

बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं। इसलिए जितना हो सके गोभी, साग, पालक आदि का सेवन करने से बचें। आपको बता दें कि मानसून का तापमान बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ावा देता है। इससे पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में करेला, लौकी, तोरी और टिंडा जैसी सब्जियां सबसे अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

Monsoon Tips: मानसून में इन फूड्स से बना लें दूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

तली हुई और मसालेदार चीजें

बारिश शुरू होते ही ज्यादातर लोग तली हुई और मसालेदार चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन, ऐसा करना गलत है। आपको बता दें कि तला हुआ और मसालेदार खाना शरीर में फैट और पित्त को बढ़ाता है। ऐसे में जितना हो सके पकौड़े, समोसे या तली हुई चीजों से बचें। क्योंकि, ऐसी चीजें डायरिया और पाचन को खराब कर सकती हैं।

सलाद

सलाद में कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। बरसात के मौसम में इन कच्ची सब्जियों को खाने से बैक्टीरिया और छोटे-छोटे कीटाणु प्रवेश कर जाते हैं जो वायरल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इसलिए बरसात के मौसम में सलाद खाने से बचना चाहिए।

सी फूड

बरसात के मौसम में कई चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसमें मछली या झींगा जैसे सी फूड भी शामिल हैं। दरअसल, मानसून समुद्री जीवों के प्रजनन का समय होता है। इसके बाद इनकी संख्या तेजी से बढ़ती है। ऐसे में इनके सेवन से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

दही और मट्ठा

बरसात के मौसम में दही और मट्ठा से भी परहेज करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी चीजें ठंडी प्रकृति की होती हैं। यह साइनसाइटिस को बढ़ावा देती हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा फ्रिज में ज्यादा देर तक रखी चीजों को खाने से भी बचें।

Heart Attack पड़ने पर अदरक चबाने से क्या बचाई जा सकती है जान? मिथ हैं या हैं सच्चाई!

Tags:

Breaking India Newshealthy eatingIndia newslatest india newsMonsoon Health TipsMonsoon Seasonmonsoon tipstoday india news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT