Hindi News / Live Update / Narsinghpur Vidhan Sabha Seat This Vvip Seat Of Mahakaushal Who Will Be Chosen As Its Leader Understand The Mathematics Of Votes In Narsinghpur

Narsinghpur Vidhan Sabha Seat: महाकौशल की ये VVIP सीट, किसे चुनेगी अपना नेता, समझिए नरसिंहपुर में वोटों का गणित

India News (इंडिया न्यूज), Narsinghpur Vidhan Sabha Seat: मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने दावेदारों के चेहरे से पर्दा उठा दिया है। इसी के साथ VVIP सीट नरसिंहपुर  पर […]

BY: Reepu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Narsinghpur Vidhan Sabha Seat: मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने दावेदारों के चेहरे से पर्दा उठा दिया है। इसी के साथ VVIP सीट नरसिंहपुर  पर भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। इस सीट से कांग्रेस ने सिंबल से लाखन सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं इस सीट पर भाजपा ने सांसद -केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। नरसिंहपुर जिले के तहत आने वाली इस सीट से अभी बीजेपी के जालम सिंह पटेल विधायक थे। जालम सिंह प्रहलाद सिंह पटेल के छोटे भाई हैं। जालम सिंह यहां से 2013 और 2018 में चुनाव जीत रहे थे। ये सीट बहुत खास है यहां पर नाक की लड़ाई होती है। आइए इसके इतिहास और वोटों के गणित को समझते हैं।

BJP ने खेला दांव

जान लें कि नरसिंहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के जालम सिंह पटेल विधायक हैं। हालांकि जब भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी सूची से को जारी किया गया त सभी हैरान रह गए थे। वजह ये थी कि यहां बीजेपी ने जालम सिंह पटेल की जगह उनके बड़े भाई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल पर दाव खेला है। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रह्लाद पटेल का यह पहला विधानसभा चुनाव है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Narsinghpur Vidhan Sabha Seat

कांग्रेस की चाल

कांग्रेस की ओर से आगामी चुनाव में लाखन सिंह पटेल मैदान में हाथ आजमाएंगे। आपको  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल  को चुनाव  में टक्कर देते नजर आएंगे। साल 2018 में भी लाखन सिंह पटेल ने इसी सीट से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस सीट से 72,934 वोट मिले थे। जालम सिंह पटेल ने उन्हें 14903 वोटों से मात दे दिया था।

जातीय समीकरण भी समझ लें

इस चुनाव की चर्चा तेज है। देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां कास्ट फैक्टर बड़ा रोल प्ले करता है चुनाव में। तो आइए यहां की भी जातीय समीकरण को समझें। कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक दूसरे को टक्कर देने को तैयार है। दोनों ही पार्टी ने इस सीट से पटेल उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर कुल 210,738 मतदाता हैं। जो कि महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं चुनाव में। इस विधानसभा सीट पर पटेल मतदाता सबसे ज्यादा असर दिखाते हैं। यहां करीब 55,000  पटेल वोटर्स मौजूद हैैं।

इस सीट के पिछले चुनाव

2018 विधानसभा चुनाव रिजल्ट

  • विजेता-जालम सिंह पटेल (भाजपा)
  • वोट- 87,837
  • वोट प्रतिशत-51.00%
  • मुख्य प्रतिद्वंदी- लखन सिंह पटेल(कांग्रेस)
  • वोट-72,934
  • वोट प्रतिशत- 42.00%
  • जीत का अंतर 14,903 रहा था.

2013 का चुनाव

  • नरसिंहपुर विधानसभा सीट
  • विजेता: जालम सिंह पटेल “मुन्ना भैया” (बीजेपी)
  • वोट मिले: 89,921
  • मुख्य प्रतिद्वंदी: सुनील जायसवाल (कांग्रेस)
  • प्राप्त वोट: 41,440
  • जीत का अंतर: 48,481

2008 का चुनाव

  • नरसिंहपुर विधानसभा सीट
  • विजेता: सुनील जायसवाल (कांग्रेस)
  • वोट मिलेः 44,097
  • मुख्य प्रतिद्वंदी: अश्विनी धोरेलिया “अन्ना भैया” (भाजपा)
  • वोट मिलेः 35,898
  • जीत का अंतर: 8,199

यह भी पढ़ें:-

 

Tags:

bjp strategyMadhya Pradesh Chhattisgarh PoliticsMadhya Pradesh ElectionsMadhya Pradesh NewsMP Assembly ElectionMP Assembly Election 2023mp electionMP Election 2023mp vidhan sabha chunavएमपी विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue