होम / Ind vs Aus 2nd Odi Live Score: भारत ने आस्ट्रेलिया को 99 रन से हरा सिरीज को किया अपने नाम

Ind vs Aus 2nd Odi Live Score: भारत ने आस्ट्रेलिया को 99 रन से हरा सिरीज को किया अपने नाम

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : September 24, 2023, 10:11 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), ODI India vs Australia 2023 Live Score: तीन वनडे मैच के सिरीज के दूसरे मुकाबले को भारत ने 99 रन से जीत लिया है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में  ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 400 रन बनाने थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया की 9 ओवर की बल्लेबाजी के बाद खेल को बारिश की वजह से रोकना पड़ा। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को नया लक्ष्य मिला है। लक्ष्य को 50 ओवर में 400 से बदलकर 33 ओवर में 317 रन कर दिया गया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 28.2 ओवर में 217 रन ही बना सकी। यह भारत की सिरीज में लगातार दूसरी जीत है। जीत के साथ भारत ने सिरीज को भी अपने नाम कर लिया है।


10:01PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

28वें ओवर के अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा।


09:31PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा

20वे ओवर के चौथे गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा। जडेजा ने एडम जैम्पा को बोल्ड किया। एडम जैम्पा ने 5 गेंदों में 5 रन बनाई।


09:25PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

20वे ओवर के पांचवें गेद पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा। कैमरन ग्रिन 19 रन बनाकर रन आउट हो गए।


09:17PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

19वें ओवर के दूसरे गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा। जाड़ेजा ने एलेक्स कैरी को बोल्ड किया। एलेक्स कैरी 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए।


09:09PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा

15वें ओवर के पांचवे बॉल पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट गिरा। जोश इंग्लिस को रविचंद्रन अश्विन ने वार्नर को lbw आउट किया। जोश इंग्लिस ने 9 गेंदों में 6 रन की पारी खेली।


09:05 PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

15वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। रविचंद्रन अश्विन ने वार्नर को lbw आउट किया। वार्नर ने 39 बॉल पर 53 रन की पारी खेली।


08:52 PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

13वें ओवर के पांचवे गेंद पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। लाबुशेन 27 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए।


08:31 PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया को मिला 317 रन का लक्ष्य

डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को नया लक्ष्य मिला है। अब उसके लक्ष्य को 50 ओवर में 400 से बदलकर 33 ओवर में 317 रन कर दिया गया। उसने खेल रोके जाने के समय नौ ओवर में दो विकेट पर 56 रन बना लिए थे। ऐसे में अब कंगारू टीम को बाकी बचे 24 ओवर में 261 रन बनाने होंगे।


07:24 PM, 24-SEP-2023

बारिश के कारण रुका खेल

दूसरी पारी में 9 ओवर के बाद खेल रुका हुआ है। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 56 रन पर 2 विकेट है। डेविड वार्नर 24 गोंदों में 26 रन बनाकर क्रिज पर है। उनके साथ मार्नस लाबुशेन 21 गेंदों में 17 रन बनाकर क्रिज पर बने हुए हैं। वहीं मैथ्यू शॉर्ट 9 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ अपना खाता भी नहीं खोल सके और आउट हो गए।


06:46 PM, 24-SEP-2023

एक ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट

दूसरे ओवर में नौ के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दो झटके लगे। प्रसिद्ध कृष्णा ने ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को थर्ड मैन पर अश्विन के हाथों कैच कराया। वह आठ गेंदों में नौ रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने कप्तान स्टीव स्मिथ को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। स्मिथ खाता भी नहीं खोल सके। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 10 रन है। फिलहाल डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।


06:44 PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरु

ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू हो गई है। मैथ्यू शॉर्ट और डेविड वॉर्नर ओपनिंग के लिए आए हैं। पहले ओवर में कंगारुओं ने नौ रन बनाए।


06:10 PM, 24-SEP-2023

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य

तीन वनडे मैचों के सिरीज का दूसरा मैच आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुवात की। हालाकि भारतीय ओपर गायकवाड़ सिर्फ 8 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की।

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं के एल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धसतकीय पारी खेली। शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। यह गिल का वनडे में 5वां शतक है। वहीं अय्यर ने 90 गेंदों में 105 रन की पारी खेली। कप्तान के एस राहुल ने 38 गेंदों में 52 रन टीम के खाते में जोड़ी। वहींं 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव ने ग्रिन के लगातार 4 गेंदों में 4 छक्के लगाकर सारे दर्शकों को सूर्या सूर्या चिलाने पर मजबूर कर दिया। सूर्या ने 24 गेंदों में अर्धशतक लगया। मुकाबले में सूर्या ने 37 गेंदों में नाबाद 72 रन की पारी खेली। जाडे़जा ने 13 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात करें तो कैमरून ग्रीन ने 103 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं जोश हेजलवुड, एडम जैम्पा और शॉन एबॉट ने 1-1 विकेट लिए।


05:52 PM, 24-SEP-2023

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव ने कैमरन ग्रिन के 4 गेंदों पे लगातर 4 छक्के जड़े।


05:49 PM, 24-SEP-2023

भारत का पांचवा विकेट गिरा

46वें ओवर के अंतिम गेंद पर भारत का पांचवा ओवर गिरा। कैमरन ग्रिन सेट बल्लेबाज के एल राहुल को बोल्ड किया। के एल राहुल ने 38 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। के एल राहुल ने अपनी पारी में  3 चौके और 3 छक्के लगाए।


05:42 PM, 24-SEP-2023

 के एल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

मुकाबले में जहां श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने शतक जड़ा। वहीं के एल राहुल ने अर्धशतक अपना नाम किया। के एल राहुल का सिरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले खेले गए सिरीज के पहले मुकाबले में भी राहुल ने नाबाद 58 रन की खेली थी।


05:19 PM, 24-SEP-2023

भारत का चौथा विकेट गिरा

41वें ओवर के दूसरे गेंद पर भारत का चौथा विकेट गिरा। एडम जैम्पा के गेंद पर ऐलक्स कैरी ने इशान किशन का कैच पकड़ा। इशान किशन बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन उझाल में चुक गए और एलेक्स कैरी को अपना कैच दे बैठें। इशान किशन ने 18 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।


04:48 PM, 24-SEP-2023

भारत का तीसरा विकेट गिरा

35वें ओवर के पांचवे बॉल पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। कैमरन ग्रिन के गेंद पर गिल एक बड़ी शॉट खेलना चाहते थे। बॉल उपर तो उठा लेकिन दूर नहीं जा सका। गिल का काच एलेक्स कारी ने लिया। शुभमन गिल 97 गेंदों में 104 रन बना कर आउट हुए। गिल ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। गिल का यह वनडे का 5 वां शतक है। गिल 25 साल से कम अम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत के दूसरे बल्लेबाज है। गिल ने वनडे में 25 साल से कम उम्र में 5 शतक लगाए हैं। वहीं 25 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंडुलकर पहले नंबर पर उन्होनें 14 शतक लगाए हैं।


04:38 PM, 24-SEP-2023

शुभमन गिल ने जड़ा शतक

शुभमन गिल ने शानदार खेल दिखाते शतक जड़ दिया है। गिल ने 92 गेंदो में शतक लगाया। गिल के नाम 20 वनडे  मुकाबले में 5 शतक और 5 अर्धशतक है।


04:30 PM, 24-SEP-2023

भारत का दूसरा विकेट गिरा

31वें ओवर के पांचवे बॉल पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। शॉन एबॉट की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने श्रेयस अय्यर की कैच पकड़ी। श्रेयस अय्यर 90 गेंदों में 105 रन बनाई। श्रेयस ने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए।


03:48 PM, 24-SEP-2023

श्रेयस अय्यर ने जड़ा शतक

श्रेयस अय्यर शानदार खेल दिखाते हुए शतक जड़ा दिया । श्रेयस ने 86 गेंदों में शतक लगाया।


03:19 PM, 24-SEP-2023

श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

शुभमन गिल के बाद श्रेयस अय्यर ने भी 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। श्रेयस अय्यर छक्का लगा कर अपना अर्धशतक पूरा किया।


03:08 PM, 24-SEP-2023

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक 

शुभमन गिल ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।  सिरीज के पहले मैच में भी गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। गिल का लगातार यह दूसरा अर्धशतक है।


02:55 PM, 24-SEP-2023

बारिश रुकने के बाद शुरु हुआ मैच

बारिश के रुकने के बाद मुकाबला दूबारा शुरु हो चुका है। भारतीय  बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर  क्रिज पर बने हुए हैं।


02:17 PM, 24-SEP-2023

बारिश के कारण खेल रुका

बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा है। भारत का स्कोर 9.5 ओवर में 79/1 है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी लय में हैं और तेज गति से रन बना रहे हैं। शुभमन गिल ने खेल खत्म होने से पहले ही छक्का लगाया। इंदौर की सपाट पिच और छोटे मैदान पर भारतीय बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और टीम इंडिया इस मैदान में बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने एकमात्र विकेट लिया है।


02:09 PM, 24-SEP-2023

श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझोदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और तेजी से रन बना रहे हैं।


02:01 PM, 24-SEP-2023

भारत का पहला विकेट गिरा

16 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। अब गिल के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है।


01:30 PM, 24-SEP-2023

भारत की शानदार शुरुआत

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। ऋतुराज ने पारी की पहली गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन है।


01:04 PM, 24-SEP-2023

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, शॉन एबॉट, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन।


01:02 PM, 24-SEP-2023

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने पिछले मैच में कलाई की चोट के बाद वापसी की थी। इस मैच में वह आराम कर रहे हैं। भारत के बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।


Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT