Hindi News / Live Update / Polling At 5080 Booths In Total 2236 Centers

UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी

इंडिया न्यूज़, प्रयागराज प्रयागराज की 12 विस क्षेत्रों के लिए आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को ही अपने-अपने बूथों के लिए रवाना की गईं। परेड मैदान से कोरांव, बारा, करछना, मेजा, प्रतापपुर और हंडिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। केपी इंटर कॉलेज […]

BY: Kumar Anjesh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
  1. इंडिया न्यूज़, प्रयागराज
    प्रयागराज की 12 विस क्षेत्रों के लिए आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को ही अपने-अपने बूथों के लिए रवाना की गईं। परेड मैदान से कोरांव, बारा, करछना, मेजा, प्रतापपुर और हंडिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। केपी इंटर कॉलेज परिसर से शहर उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी की पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। एमएनएनआईटी से फाफामऊ एवं सोरांव तथा प्रिंटिंग टेकभनोलॉजी परिसर से फूलपुर की पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।


केपी इंटर कॉलेज परिसर में एक कर्मचारी बैशाखी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हम इतने कमजोर नहीं कि अपनी जिम्मेदारी भी न निभा सकें। ऐसी महिला कर्मचारियों की तो बड़ी संख्या थी, जिनके गोद में छोटा बच्चा था।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

हिम्मतगंज स्थित लवकुश इंटर कॉलेज में कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की। वहां पहुंचे सुरक्षा कर्मी भी जरूरी सुविधाओं के लिए अपने अफसरों को फोन करते रहे। अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में महिला कर्मचारी छोटे बच्चे के साथ पहुंची थी। वहां मच्छरों ने काफी परेशान किया। इसी तरह की स्थिति कई अन्य केंद्रों पर भी रही।


परेड मैदान में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मेले जैसा माहौल रहा। हर विधानसभा के पंडाल के बाहर ठेलिया पर गन्ने का रस, शिकंजी, चुरमुरा, फल आदि की बिक्री की जा रही थी। कई जगह तो गुड़ की जलेबी भी बिक रही थी। तेज धूप के बीच हो रही रवानगी के बीच शिकंजी, गन्ने के रस वाले ठेलों के आगे कर्मचारियों की काफी भीड़ रही।


मतगणना 10 मार्च को मुंडेरा परिसर में होगी। इसके मद्देनजर मतदान के बाद ईवीएम भी मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। सुरक्षा घेरा के बीच पीठासीन अधिकारी सील ईवीएम स्ट्रांग रूम तक पहुंचाएंगे। ईवीएम की सुरक्षा के लिए मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास के इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई है।

मतदान के लिए कुल 2236 केंद्रों पर 5080 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों के लिए चार स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान परेड मैदान, केपी इंटर कॉलेज परिसर में इस तरह के नजारे लोकतंत्र को लेकर मतदान कर्मियों के उत्साह को बयां कर रहे थे। बूथों पर मतदान से पहले अभिकर्ताओं की मौजूदगी में ईवीएम की सील खोली जाएगी। इसके बाद सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। मंडलायुक्त संजय कुमार गोयल, डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य अफसर मतदान कर्मियों के रवानगी स्थलों पर डटे रहे।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

द्रौपदी के पति होकर भी क्यों उन्ही के कमरे में घुसने पर अर्जुन को मिली थी 1 साल के देश निकलों की सजा? क्या थी महाभारत की वो कथा!
द्रौपदी के पति होकर भी क्यों उन्ही के कमरे में घुसने पर अर्जुन को मिली थी 1 साल के देश निकलों की सजा? क्या थी महाभारत की वो कथा!
पीएम शहबाज की नई चाल, पाकिस्तान ने भारत के पड़ोसी देश में तैनात किए अपने फाइटर जेट…पाकिस्तानी पत्रकार का बड़ा खुलासा
पीएम शहबाज की नई चाल, पाकिस्तान ने भारत के पड़ोसी देश में तैनात किए अपने फाइटर जेट…पाकिस्तानी पत्रकार का बड़ा खुलासा
आर्थराइटिस ने शरीर का कर रखा है बुरा हाल, आज ही आजमाएं बाबा रामदेव के बताएं गठिया की बीमारी जड़ से खत्म करने के कई बहतरीन योग!
आर्थराइटिस ने शरीर का कर रखा है बुरा हाल, आज ही आजमाएं बाबा रामदेव के बताएं गठिया की बीमारी जड़ से खत्म करने के कई बहतरीन योग!
करनाल के युवक की अमेरिका में ‘इलाज’ के दौरान मौत, ‘इस भयंकर बीमारी’ से जूझ रहा था पंकज, न खुद पता था न परिवार को, 2 साल पहले डंकी रूट से गया था अमेरिका
करनाल के युवक की अमेरिका में ‘इलाज’ के दौरान मौत, ‘इस भयंकर बीमारी’ से जूझ रहा था पंकज, न खुद पता था न परिवार को, 2 साल पहले डंकी रूट से गया था अमेरिका
होने वाला है कुछ बहुत बड़ा, टीवी चैनलों के साथ सोशल मीडिया यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी, पोस्ट करने से जरूर पढ़ें नियम
होने वाला है कुछ बहुत बड़ा, टीवी चैनलों के साथ सोशल मीडिया यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी, पोस्ट करने से जरूर पढ़ें नियम
Advertisement · Scroll to continue