Hindi News / Live Update / Producer Boney Kapoors Film Valimai Pongal To Release On 2022

Producer Boney Kapoor की फिल्म Valimai पोंगल 2022 पर रिलीज होगी

इंडिया न्यूज, मुंबई: Producer Boney Kapoor: साउथ सुपरस्टार थाला अजित कुमार की अपकमिंग फिल्म Valimai को लेकर दर्शकों में भारी के्रज है। इस फिल्म के ऐलान के वक्त से ही ये फिल्म सुर्खियां बटोर रही हैं। तमिल सिनेमा में थाला अजित कुमार एक बड़ा नाम है। थाला अजित कुमार की आने वाली सभी फिल्मों पर […]

BY: Prachi • UPDATED :
ADVERTISEMENT

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Producer Boney Kapoor: साउथ सुपरस्टार थाला अजित कुमार की अपकमिंग फिल्म Valimai को लेकर दर्शकों में भारी के्रज है। इस फिल्म के ऐलान के वक्त से ही ये फिल्म सुर्खियां बटोर रही हैं। तमिल सिनेमा में थाला अजित कुमार एक बड़ा नाम है। थाला अजित कुमार की आने वाली सभी फिल्मों पर दर्शकों की नजरें बनी रहती है। तमिल फिल्म स्टार अजित कुमार के इसी क्रेज की वजह से लोगों ने उन्हें थाला अजित का टैग दिया है। अब फिल्म स्टार थाला अजित की फिल्म वलीमाई को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Producer Boney Kapoor ने जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए दी 

थाला अजित और हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने एक मेगा ऐलान कर बता दिया है कि ये फिल्म अगले साल पोंगल 2022 को सिनेमाघर पहुंचने वाली है। यही नहीं, इस ऐलान के साथ साफ हो गया है कि ये फिल्म ओटीटी रिलीज नहीं होने वाली है। बोनी कपूर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए दी है। फिल्म निमार्ता ने लिखा, ‘ये ऐलान कर खुशी हो रही है कि वलीमाई साल 2022 में पोंगल के मौके पर थियेटर पहुंचने वाली है।’ इससे पहले बीते दिन बोनी कपूर ने इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाले एक्टर कार्तिकेय गुम्माकोंडा का एक दमदार लुक पेश किया था। इस लुक में एक्टर कार्तिकेय हाथों में एक फोन नजर आ रहा था। साथ ही वो एंग्री लुक में दिख रहे थे। कार्तिकेय के इस लुक को पेश करने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।

Producer Boney Kapoor की फिल्म  Valimai पोंगल 2022 पर रिलीज होगी

Valimai

Producer Boney Kapoor जी स्टूडियो कर रहा है प्रोड्यूस

इस फिल्म को निर्माता बोनी कपूर जी स्टूडियो के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक एच विनोद हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, कार्तिकेय और कॉमेडियन योगी बाबू भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी बाइक रेसर की है। ये एक बेहद जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है।

 

Connect Us : Twitter Facebook

Tags:

Valimai

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT