Hindi News / Live Update / Punjab Assembly Election 2022 11

Punjab Assembly Election 2022 : सोनू सूद की राजनीति में इंट्री

Punjab Assembly Election 2022 सूद की बहन मालविका लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, पार्टी का नहीं किया ऐलान इंडिया न्यूज, मोगा/चंडीगढ़ : Punjab Assembly Election 2022 प्रदेश में अगले साल शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल जहां अपनी गोटियां फिट बैठाने में लगे […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Punjab Assembly Election 2022 सूद की बहन मालविका लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, पार्टी का नहीं किया ऐलान

इंडिया न्यूज, मोगा/चंडीगढ़ :

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Punjab Assembly Election 2022

Punjab Assembly Election 2022 प्रदेश में अगले साल शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दल जहां अपनी गोटियां फिट बैठाने में लगे हुए हैं तो बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो किसी न किसी कारण विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से एक हैं सोनू सूद।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद प्रदेश में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए सोनू सूद एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरे थे। तभी से वे ने केवल पंजाब बल्कि यूपी और बिहार के लोगों में एक बहुत बड़ा चेहरा बन चुके हैं। अब सोनू सूद ने राजनीति में इंट्री करने की योजना बनाई है। वे यह इंट्री सीधे नहीं करेंगे बल्कि उनकी बहन मालविका सूद प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

Punjab Assembly Election 2022 सोनू सूद ने की घोषणा

इस बारे में जानकारी सार्वजनिक करते हुए सोनू सूद ने घोषणा की कि उनकी बहन मालविका सूद पंजाब चुनाव लड़ेंगी, हालांकि, किस पार्टी से वह चुनाव लड़ेंगी इस पर सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने पार्टी के चुनाव पर चुप्पी साधे रखा। सोनू सूद ने मोगा में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

फिलहाल, सोनू सूद की बहन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, इस पर से पर्दा नहीं उठ पाया है। सोनू सूद हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिले थे। इससे पहले वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे, जिन्होंने एक्टर को स्कूली बच्चों के लिए कार्यक्रम ‘देश का मेंटर्स’ का ब्रांड एंबेस्डर बनाया था।

Also Read : Child Education: शिक्षा हर बच्चे का अधिकार : सिसोदिया

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Punjab assembly Election 2022

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue