इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के साथ ही संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी थी, जिसका नाम होगा ‘बैजू बावरा’। यह दिवाली 2021 में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से प्रोजेक्ट्स पोस्टपोन होते चले गए। अब जबकि गंगूबाई रिलीज हो चुकी है, बैजू बावरा पर काम शुरु किया जाएगा। ताजा अफवाहों की मानें तो ‘बैजू बावरा’ के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया है।
Sanjay Leela Bhansali announces his next film
Sanjay Leela Bhansali announces his next film
फिल्म में अजय देवगन तानसेन की भूमिका निभा सकते हैं। ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद संजय लीला भंसाली और अजय देवगन ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए हाथ मिलाया। वहीं, अब यह साथ में उनकी अगली फिल्म हो सकती है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के होने की भी रिपोर्ट है। फिलहाल स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Also Read: शहनाज गिल ने डब्बू रतनानी के लिए कराया ऐसा फोटोशूट, पहले कभी नहीं देखा होगा ये लुक
बता दें, ‘बैजू बावरा’ ओरिजिनल फिल्म, विजय भट्ट ने 1952 में बनाई थी। इस फिल्म में भारत भूषण और सुरेंद्र, बैजू बावरा और तानसेन की भूमिका में थे। वहीं मीना कुमारी फिल्म की हीरोइन थी। मीना कुमारी को इस फिल्म के लिए 1964 में पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। बैजू बावरा(‘Baiju Bawra’) एक ऐसे गुमनाम गायक की कहानी है जो तानसेन को हराकर अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है।
Sanjay Leela Bhansali announces his next film
ओरिजिनल फिल्म में 13 गाने थे और फिल्म का म्यूज़िक नौशाद ने दिया था। जिसके लिए उन्हें अपना जीवन का इकलौता फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी। तानसेन की भूमिका कोई शक नहीं कि यदि अजय देवगन तानसेन की भूमिका निभाते हैं, तो यह उनके फैंस के लिए भी काफी अलग अनुभव होगा।
Also Read: Mouni Roy Latest Photos: शादी के बाद हुईं कुछ ज्यादा हसीन, कोलंबो में दिखाया अपने हुस्न का जलवा
बता दें,तानसेन को देश का सर्वश्रेष्ठ गायक कहा जाता है। वो अकबर में दरबार में गाते थे और अकबर के नवरत्नों में से एक थे। तानसेन जैसे कोई नहीं गा सकता था और जो गाता था उसे मार दिया जाता था। बहरहाल, इस वक्त अजय देवगन के पास फिल्मों की लाइन लगी है,जो साल 2022- 2023 तक रिलीज होने वाली हैं।
Also Read: The Kashmir Files Movie Analysis जानिए क्यों चर्चा का विषय बनी हुई है द कश्मीर फाइल्स
Also Read: कहर ढा रहीं ‘बच्चन पांडे’ की ये हसीना, दिल थामकर देखें PHOTOS
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube