Hindi News / Live Update / Sargam Kaushal Became Mrs World Aditi Govitrikar Won The Title 21 Years Ago

सरगम कौशल बनीं मिसेज़ वर्ल्ड, 21 साल पहले अदिति गोवित्रीकर ने जीता था खिताब

(इंडिया न्यूज़): मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब भारत में आया है। इस तरह से 21 साल बाद किसी भारतीय महिला ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब भारत की सरगम कौशल ने जीता है। इस खिताब को अपने नाम करने के बाद सरगम कौशल इमोशनल […]

BY: Rizwana • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

(इंडिया न्यूज़): मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब भारत में आया है। इस तरह से 21 साल बाद किसी भारतीय महिला ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब भारत की सरगम कौशल ने जीता है। इस खिताब को अपने नाम करने के बाद सरगम कौशल इमोशनल हो गईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरगम कौशल की इस उपलब्धता पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

sargam kaushal

सरगम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने गुलाबी कलर का गाउन पहना हुआ। फिर उनके मिसेज वर्ल्ड 2022-23 बनने का अनाउंसमेंट होता है तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक जाते हैं। मिसेज वर्ल्ड खिताब अपने नाम करने पर सरगम कौशल को क्राउन पहना गया है। इसके बाद वह रैंप पर चलकर लोगों का अभिवादन करती हैं। सरगम कौशल के विनिंग मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने खिताब अपने नाम किया था। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 कार्यक्रम के ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।

बता दें कि सरगम कौशल ने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में हिस्सा लिया और ये खिताब भी अपने नाम किया है। जम्मू कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल मॉडल होने के साथ टीचर भी हैं। सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं।

 

 

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue