Hindi News / Live Update / Shock To Congress In Mp Former Minister Deepak Joshi Joins Bjp

MP में कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री दीपक जोशी BJP में शामिल

India News MP (इंडिया न्यूज़),Deepak Joshi Joins BJP: MP के पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की एक बार फिर से घर वापसी हुई है। दीपक जोशी ने कांग्रेस को छोड़कर वापस BJP ज्वाइन की है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष दीपक जोशी ने घर वापसी की है। […]

BY: Prakhar Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News MP (इंडिया न्यूज़),Deepak Joshi Joins BJP: MP के पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की एक बार फिर से घर वापसी हुई है। दीपक जोशी ने कांग्रेस को छोड़कर वापस BJP ज्वाइन की है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष दीपक जोशी ने घर वापसी की है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी ने BJP को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। MP की BJP राजनीति में संत कहे जाने वाले पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने आज फिर से BJP का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के चिह्न से चुनाव लड़े थे

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने गुरुवार को बुदनी विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी ने BJP को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था, वह कांग्रेस के चिह्न से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से दीपक जोशी ने BJP की सदस्यता ली है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

दीपक जोशी चुनाव हार गए थे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में दीपक जोशी देवास की हाटपिपल्या सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन BJP ने कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल होने वाले मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाया था, जिससे नाराज दीपक जोशी ने BJP को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी, इधर कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से टिकट दिया था। इस चुनाव में दीपक जोशी को हार का सामना करना पड़ा था, लगभग 12 हजार वोटों से दीपक जोशी चुनाव हार गए थे।

UP News: CM योगी छठ पूजा में हुए शामिल…निभाई पूरी रस्में, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tags:

BJPBreaking India NewsIndia newslatest india newsMPtoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue