Hindi News / Live Update / Ssc Released Notification For Constable Recruitment Apply Now

SSC ने जारी किया कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, अभी करें अप्लाई

India News (इंडिया न्यूज), SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: अगर आप दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने की तैयारी कर रहे हैं। तो आपके काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिए आवेदन लेना शुरु कर दिया है। अगर आप भी […]

BY: Reepu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
India News (इंडिया न्यूज), SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: अगर आप दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने की तैयारी कर रहे हैं। तो आपके काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिए आवेदन लेना शुरु कर दिया है। अगर आप भी इच्छुक उम्मीदवार हैं तो आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अप्लाई करने के लिए आपके पास 30 सितंबर तक का वक्त है उससे पहले आवेदन कर लें।

बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7547 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा 14 नवंबर, 16 नवंबर, 20 नवंबर, 21, 22, 23, 28, 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 4 व 5 दिसंबर 2023 को ली जाएंगी। जान लें कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा लिया जाएगा।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला की सूचना पर क्लिक कर लें।
  • उसके बाद लॉगिन कर लें।
  • आवेदन फॉर्म भर दें।
  • आवेदन शुल्क का जमा कर लें।
  • फॉर्म सबमिट कर लें।
  • फॉर्म को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए  शुल्क के तौर पर 100 रुपये देने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल साइट पर जाएं।
यह भी पढ़ें:-

Tags:

ConstableeducationSSCStaff Selection Commissionकर्मचारी चयन आयोगशिक्षा
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue