Hindi News / Live Update / Sunny Leone Approached The Court To Get The Fir Against Her Quashed

सनी लियोनी ने खुद पर दर्ज एक FIR को रद्द कराने के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

(इंडिया न्यूज़): बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने खुद पर दर्ज एक FIR को रद्द कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने केरल हाईकोर्ट का रुख किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोनी पर स्टेट पुलिस की क्राइम ब्रांच विंग ने 4 वर्ष पहले FIR दर्ज की थी। सनी लियोनी पर आरोप है […]

BY: Rizwana • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

(इंडिया न्यूज़): बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने खुद पर दर्ज एक FIR को रद्द कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस ने केरल हाईकोर्ट का रुख किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोनी पर स्टेट पुलिस की क्राइम ब्रांच विंग ने 4 वर्ष पहले FIR दर्ज की थी। सनी लियोनी पर आरोप है कि कोझिकोड में एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए हुए कॉन्ट्रैक्ट का उन्होंने उल्लंघन किया। इसी सिलसिले में सनी ने खुद पर दर्ज FIR को रद्द किए जाने की मांग की है। अपनी याचिका में सनी लियोनी ने खुद पर, अपने पति डेनियल वेबर और कर्मचारी के ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Sunny Leone

उन्होंने दावा किया है कि वह किसी भी किस्म के अपराध में लिप्त नहीं थे। सनी लियोनी का कहना है कि उन्हें एक परेशानी में डाल दिया गया है। सनी के मुताबिक उन्हें इस मुकदमे की लंबी प्रक्रिया के दौरान काफी नुकसान हुआ है, जबकि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच उस मामले की जांच कर रही है, जो एर्नाकुलम जिले में शियास कुंन्हुमोहम्मद नाम के शख्स की शिकायत पर दर्ज किया गया। शो के कॉर्डिनेटर शियास ने अपनी शिकायत में कहा कि सनी ने स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए। इसके लिए उन्होंने 39 लाख रुपये लिए। मगर सनी लियोनी व अन्य लोग कार्यक्रम में नहीं आए और न ही रकम वापस की।

Tags:

sunnySunny Leone
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue