India News (इंडिया न्यूज़),Nagaland minister Temjen Imna viral video: नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पर्यटन मंत्री का फनी वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है। वीडियो में तेमजेन इम्ना शनिवार सुबह एक तालाब से बचने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।
एक्स पर वीडियो को किया पोस्ट
मिस्टर इनमा अलॉन्ग ने वीडियो क्लिप को एक्स’ पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है कि ”आज जेसीबी का टेस्ट था! नोट: यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है, गाड़ी खरीद से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर देखें। क्योंकि ये आपके जान का मामला है,”, ।
कीचड़ में फंसे मंत्री जी
इस वीडियो क्लिप में इनमा अलोंग को कीचड़ भरे तालाब से बचने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। एक शख्स उन्हे पीछे से धक्का देता है, जबकि दो अन्य उन्हे सामने से खींचने की कोशिश करते हैं। लाख कोशिशों के बावजूद मंत्री जी गीली कीचड़ में फिसलते रहते हैं। थोड़ी देर रुकने के बाद, अंततः वह पानी से बाहर निकलने में सफल हो जाता है।
सहायता करने वालो के प्रति किया आभार व्यक्त
लोगों ने वीडियो पर दी अपनी प्रतिक्रिया
उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना के इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई इंटनेट यूजर्स ने उनके वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि “क्या महाराज कहां फंस गए आप। पास में ही JCB खड़ी थी। उसका इस्तेमाल करना था। फालतू में इतनी एनर्जी वेस्ट कर दी।”
Also Read:
- Ramayana: Ranbir Kapoor की रामायण में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, शूर्पणखा के रोल के लिए किया गया है कास्ट
- Showtime: Karan Johar ने जारी किया शोटाइम का बीटीएस वीडियो, Emraan Hashmi की सीरिज की रिलीज डेट का भी किया एलान
- भगवान राम के बाद PM Modi का किरदार निभाते नजर आएंगे Arun Govil, यामी गौतम की इस फिल्म में करेंगे काम