Hindi News / Live Update / Up Anganwadi Supervisor Recruitment 2021

UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में जल्द निकलेंगी सुपरवाइजर की भर्ती, जानिए क्या होता है सुपरवाइजर का काम

UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021: जल्द ही यूपी में 2,428 आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती का ऐलान (UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021) किया जा सकता है। अगर आप उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और आपको रोजगार की तलाश है तो ये खबर आपके लिए है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021: जल्द ही यूपी में 2,428 आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती का ऐलान (UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021) किया जा सकता है। अगर आप उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और आपको रोजगार की तलाश है तो ये खबर आपके लिए है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले शिक्षित महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराने के सभी सफलतम उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है। जानकारों की माने तो इन पदों के लिए पिछले 15 सालों से भर्तियां नहीं हुई हैं लेकिन अनुमान है कि इस भर्ती के लिए रास्ता जल्द ही साफ होने वाला है।

आंगनवाडी सुपरवाइजर पदों पर होने वाली इस भर्ती (UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021) में 12 वीं पास उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या नई अपडेट्स पाने के लिए अभ्यर्थियों को बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021

Work for UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021 

प्रत्येक 25 आंगनवाड़ी कार्यकत्तार्ओं के लिए एक आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक नियुक्त होती है जिसे मुख्य सेविका कहते हैं, और जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को कार्य के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करती है। आंगनवाड़ी छोटे बच्चों की आवश्यकताओं तथा देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाने का काम भी करती है।

Salary in UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये तक दिए जाने का प्रावधान हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक आईसीडीएस-यूपी की ओर से कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। आधिकारिक अधिसूचना आने के बाद ही इस भर्ती के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी मिल सकती है।

 

Must Read:- उत्तर रेलवे में निकलीं 10वीं पास के लिए 3000 से ज्यादा नौकरियां, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Connect With Us:- Twitter Facebook

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue