Hindi News / Live Update / Will There Be Assembly Elections In Gujarat At The Same Time As Up

क्या गुजरात में भी यूपी के समय ही होंगे विधानसभा चुनाव?

अभी आम आदमी पार्टी की तैयारी भी अधूरी है इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जिस तरह एकाएक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, उसने सभी को चौंका दिया है। हालांकि भाजपा ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन हो सकता है। लेकिन इसके साथ […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

अभी आम आदमी पार्टी की तैयारी भी अधूरी है

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जिस तरह एकाएक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, उसने सभी को चौंका दिया है। हालांकि भाजपा ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन हो सकता है। लेकिन इसके साथ ही गुजरात की राजनीति में कई तरह की सियासी हलचलें भी तेज हो गई है। अब गुजरात चुनाव को अगले साल होने वाले यूपी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा गुजरात में 10 महीने पहले यूपी चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी करवा सकती है।

Also Read : नितिन पटेल हो सकते हैं गुजरात के नए सीएम

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Also Read : एक बार फिर चुनाव से पहले भाजपा ने बदला सीएम

आम आदमी पार्टी बिगाड़ न दें गणित?

यदि भाजपा गुजरात में 10 महीने पहले चुनाव करवाती है तो इसकी मुख्य वजह ये होगी कि हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को अच्छा बहुमत मिला है और ये समय अनुकूल लग रहा है, वहीं निकाय चुनाव में ही आम आदमी पार्टी को भी जनता का अच्छा साथ मिला है। इसलिए कहीं ऐसा न हो कि 2022 के अंत तक आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी पकड़ बना लें? क्योंकि यदि आम आदमी पार्टी को समय मिलता है तो वह गुजरात के कुछ बड़े नेताओं को अपने साथ जोड़ सकती है।

Also Read : पहली बार विधानसभा में आए रूपाणी बन गए थे सीधे सीएम

वहीं बात कांग्रेस की करें तो अभी कांग्रेस पार्टी में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और संगठन की सक्रियता गुजरात में इस समय कम है। कांग्रेस में अभी अंत: कलह भी चल रही है। इसलिए हो सकता है कि भाजपा समय से लगभग 10 महीने पहले यूपी चुनाव के साथ ही गुजरात में भी चुनाव करवाएगी।

Also Read : 3 महीने में भाजपा शासित राज्यों में 4 मुख्यमंत्री बदले

Tags:

Aam Aadmi PartyVijay Rupani
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue