झारखंड के गुमला जिले में एक महिला ने अपने ही पति पर अश्लील वीडियो बनाने व ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप (Woman accuses father-in-law of rape) लगाया है। महिला की लिखित शिकायत के बाद गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने महिला थाना, गुमला को जांच का निर्देश दे दिया है। भरनो की एक आदिवासी महिला ने गुमला एसपी को आवेदन सौंप कर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने व शादी करने के बाद ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2019 में पीड़िता सिसई कॉलेज में पढ़ाई करती थी। जहां सिसई प्रखंड का गोपाल भी पढ़ता था। इस दौरान गोपाल उसका पीछा किया करता था। 27 जनवरी, 2020 को जब पीड़िता शौच के लिए गयी, तो गोपाल उसके गांव पहुंच कर उसे चाकू का भय दिखा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद गोपाल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे दिखा कर गोपाल अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती भी हो गयी थी। जिसे गोपाल ने दवा खिलाकर एवं एक बार निजी अस्पताल में गर्भपात कराया।
Woman accuses father-in-law of rape
इस घटना के बाद गोपाल ने पीड़िता से डुम्बो मंदिर में शादी की। शादी के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने कहा है कि 4 अगस्त, 2021 की रात्रि को गोपाल ने मेरे साथ मारपीट की। जिससे मैं काफी चोटिल हो गयी। उसी रात्रि को गोपाल के पिता ने कमरे में आकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कहा कि तुम्हारे कारण मेरे बेटे की शादी नहीं हो पा रही है। आरोपियों के द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
ये भी पढ़ें:
हमने पराली का हल तलाश लिया : केजरीवाल