होम / Lok Sabha 2024: दिल्ली के बाद कई राज्यों में डील डन, इतने सीटों पर AAP-कांग्रेस लड़ेगी चुनाव-सूत्र

Lok Sabha 2024: दिल्ली के बाद कई राज्यों में डील डन, इतने सीटों पर AAP-कांग्रेस लड़ेगी चुनाव-सूत्र

Shanu kumari • LAST UPDATED : February 22, 2024, 4:53 pm IST
Lok Sabha 2024: दिल्ली के बाद कई राज्यों में डील डन, इतने सीटों पर AAP-कांग्रेस लड़ेगी चुनाव-सूत्र

Lok Sabha 2024

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेजी हो गई है। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज है। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सीट शेयरिंग फाइनल हो चुकी है। वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली, गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए सीट-बंटवारे के समझौते पर लगभग सहमति हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन, दो विदेशी लापता 

सीट बंटवारा लगभग तय

सूत्रों कि मानें तो दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी चार सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में AAP दो सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं कांग्रेस चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इन राज्यों में समझौते से फिलहाल पंजाब में समीकरण नहीं बदला है। यहां आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का बंगाल दौरा तय, संदेशखली की “प्रताड़ित महिलाओं” से कर सकतें हैं मुलाकात

विपक्षी पार्टियों का गठबंधन

बता दें सत्तारुढ़ बीजेपी को हराने के लिए 26 विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन का नाम इंडिया गठबंधन दिया गया। हालांकि चुनाव के नजदीक आते हीं इस गठबंधन से कई लोगों ने अपना नाता तोड़ लिया है। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और संभावित रूप से जयंत चौधरी की राष्ट्र लोक दल का नाम शामिल है। इसके अलावा बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सहमती नहीं जताई है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के राम मंदिर आमंत्रण आरोप पर बीजेपी की प्रतिक्रिया, सीएम सिद्धारमैया से पूछा सवाल 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT