होम / Ashok Nagar Rape Case: फर्जी पुलिसकर्मी बन महिला के साथ किया दुष्कर्म, जानें क्या है पूरा मामला

Ashok Nagar Rape Case: फर्जी पुलिसकर्मी बन महिला के साथ किया दुष्कर्म, जानें क्या है पूरा मामला

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 26, 2023, 5:57 pm IST

Ashok Nagar Rape Case: मध्यप्रदेश से एक शर्मसार कर देने वाली ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के अशोक नगर जिले में शनिवार (25 नवंबर ) को दो लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर एक महिला का बलात्कार किया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी, तभी इन्होंने इस घटना को अंजाम दिया हा।

  • महिला के पति को शराब की लत्त
  • घटना को अंजाम देते हीं दोनों आरोपी मौके से फरार

पुलिस ने दी जानकारी

मिल रही जानकारी के मुताबिक यह घटना मुंगावली रेलवे स्टेशन पर हुई है। इस दौरान महिला अपने पति के साथ राजस्थान के जयपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। वहीं अशोक नगर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महिला के पति को शराब की लत्त थी। जिसके लिए स्टेशन के बाहर गया था।

क्या है पूरा मामला 

उन्होंने बताया कि इन यह दो लोग ट्रेन का इंतजार कर रही महिला के पास गए और खुद को पुलिसवाला बताकर टिकट को लेकर पूछताछ करने लगे। तभी महिला का पति भी आ गया। दंपति ने दोनों युवकों से पहचान पत्र मांगा। जिसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। जिसके बाद एक आरोपी महिला के पति को अलग ले गया।

वहीं दूसरा आरोपी महिला को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके थोड़ी बाद ही दूसरा आरोपी भी महिला के पास पहुंचा और उसने भी महिला के दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देते हीं दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपी की तलाश करने में जुटी है।

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT