Hindi News / Madhya Pradesh / Cm Yogi Was Fascinated By The Unique Beauty Of Bhojtal Of Bhopal Special Discussion Was Held With Cm Mohan Yadav On 2028 Simhastha

भोपाल के भोजताल के अनुपम सौंदर्य से मोहित हुए CM योगी,CM मोहन यादव के साथ 2028 सिंहस्थ पर हुई ख़ास चर्चा

India News (इंडिया न्यूज),Yogi Adityanath meets CM Mohan Yadav:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भोपाल की ऐतिहासिक और खूबसूरत बड़ी झील (भोजताल) के सांध्यकालीन दृश्य का अवलोकन कराया। भोजताल की प्राकृतिक सुंदरता देखकर मुख्यमंत्री योगी ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि भोपाल […]

BY: Harsh Srivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Yogi Adityanath meets CM Mohan Yadav:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भोपाल की ऐतिहासिक और खूबसूरत बड़ी झील (भोजताल) के सांध्यकालीन दृश्य का अवलोकन कराया। भोजताल की प्राकृतिक सुंदरता देखकर मुख्यमंत्री योगी ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि भोपाल का यह प्राकृतिक सौंदर्य अद्वितीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोजताल भोपाल की सदियों पुरानी पहचान है। इस झील का निर्माण तत्कालीन शासकों द्वारा जल संग्रहण के लिए उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर कराया गया था। यह झील न केवल भोपाल की प्यास बुझाती है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व भी है।

2028 सिंहस्थ को लेकर चर्चा

आत्महत्या या साजिश! डॉक्टर रीचा पांडे की मौत का हुआ चौका देने वाला बड़ा खुलासा, सच जानकर उड़ जाएंगे तोते

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के बारे में जानकारी मांगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ को सफल बनाने के लिए वर्तमान में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने के लिए मध्य प्रदेश के अधिकारियों का एक दल भेजा गया है। यह दल महाकुंभ की तैयारियों से सीख लेकर सिंहस्थ की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में योगदान देगा।

UP में 12 से 30 फीट लंबे अजगरों से भरी सुरंग…कई हुए शिकार, इलाके में फैली दहशत

वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा और कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इन सभी ने भोजताल के अनुपम सौंदर्य का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगी आदित्यनाथ को भोपाल के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने का निमंत्रण भी दिया। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई इस सौहार्दपूर्ण बातचीत ने दोनों राज्यों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने का संकेत दिया।

Tags:

bhojtal lakebhopalDr. mohan yadavMahakumbhPrayagrajsinghstha 2028Ujjainuttar pradesh cmwater conservationYogi Adityanath
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue