Aryan Khan Drug Case
इंडिया न्यूज, मुम्बई:
क्रूज पर रेव पार्टी के बाद ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत अर्जी पर मुंबई के सेशंस कोर्ट में आज सुनवाई होगी। किंगखान के नाम से मशहूर शाहरुख ने आर्यन के लिए मुंबई के नामी वकील अमित देसाई को हायर किया है। अमित देसाई सतीश मानशिंदे के साथ मिलकर इस केस की पैरवी करेंगे। क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में एनसीबी ने आर्यन समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें दो विदेशी नागरकि भी शामिल हैं। वहीं एनसीबी आज 11.30 बजे कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे के आसपास आर्यन की जमानत पर सुनवाई हो सकती है। हालांकि आर्यन की जमानत अर्जी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट यानी किला कोर्ट से खारिज कर चुकी है। बता दें देसाई ने साल 2002 में सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी कराया था। फिलहाल आर्यन खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं, उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा गया है।