इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
India China Pangong Tso lake Dispute in 2022 : चीनी सेना की नई हरकत के बारे में जानकारी सामने आई है। चीन की सेना पैंगोंग त्सो लेक में अपनी तरफ वाले हिस्से पर एक पुल बना रही है। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार इस ब्रिज के बनने से चीनी सेना भारत की सीमा के नजदीक काफी तेजी से पहुंच सकती है।
India China Pangong Tso lake Dispute in 2022
जानकारी के अनुसार अगर चीनी सेना को भारतीय सीमा तक पहुंचना हो तो उसे 200 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। वहीं अगर चीन यह ब्रिज बना लेता है तो उसका सफर आधे से भी कम हो जाएगा। ब्रिज बनने के बाद चीनी सैनिकों को भारत तक पहुंचने के लिए सिर्फ 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा।
जिसके लिए उसे सिर्फ 2 घंटे का समय लगेगा जो पहले 8 से 9 घंटे था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन की सेना इस पुल को खुर्नाक एरिया में बना रहा है। सैटेलाइट से देखने पर इस ब्रिज को बनाने के बारे में पता चलता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी चीन की तरफ से इस ब्रिज को बनाने का काम किया जा रहा है। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि चीन यह ब्रिज भारतीय सेना को रोकने के लिए कर रहा है। दरअसल 2020 में भारत की सेना ने चीन की आर्मी को पीछे धकेल कर पैंगोंग लेक के दक्षिण वाले एरिया में पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया था।
उसका बदला लेने के लिए चीन इस पुल का निर्माण कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी यह ब्रिज अंडर कंस्ट्रक्ट है। यह पुल चीनी सेना को भारत तक जल्द पहुंचने में मदद करेगा।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक झील के समीप का यह हिस्सा काफी संकरा है। यहां से निकलने में काफी समय लग जाता है। ब्रिज बन जाने से भारतीय सीमा चीन की रेंज में आ जाएगी।
वहीं यह भी जानकारी मिली है कि चीन ने इस ब्रिज के सभी पार्ट्स को तैयार कर लिया है और उन्हें जोड़ने का काम किया जाना है। अगर इस हिस्से के विवाद की बात करें तो पैंगोंग त्सो लेक के कारण भारत और चीन कई बार आमने आ चुके हैं।
इस लेक का एरिया 135 किलोमीेटर है। जिसका कुछ हिस्सा लद्दाख और तिब्बत में भी आता है। इस पुल के अलावा चीन इस एरिया में कुछ सड़कें भी बना रहा है। जिसकी मदद से चीनी सैनिक और हथियार सीमा तक जल्दी पहुंच सकते हैं। India China Pangong Tso lake Dispute in 2022
Connect With Us : Twitter Facebook