इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
India’s War Against Corona भारत में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं कोरोना को रोकने के लिए देश में तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किशोरों को वैक्सीनेट करने का काम तेजी से चलाया हुआ है। वहीं अब 12 से 14 साल के बच्चों को भी जल्द ही टीकाकरण देने की बात कही जा रही है। यह बात कोविड 19 वर्किंग कमेटी के (NTAGI) अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कही है।
12 से 14 साल के बच्चों को लग सकती है मार्च से वैक्सीन
डॉक्टर एनके अरोड़ा
किशोरों की आधी संख्या को लग चुकी वैक्सीन India’s War Against Corona
डॉक्टर अरोड़ा के अनुसार देश में किशोरों की आबादी करीब साढे सात करोड़ है, जिसमें से करीब साढे तीन करोड़ को वैक्सीन लगा दी गई है। अन्य को भी जल्द से जल्द कोरोना रोधी टीका लगा दिया जाएगा। इसके बाद अगला नंबर 12 से 14 वर्ष के बच्चों का हो सकता है। डॉक्टर एनके अरोड़ा के मुताबिक मार्च महीने से बच्चों को टीकाकरण करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
किशोरों की आधी संख्या को लग चुकी वैक्सीन
देश में तेजी से चल रहा टीकाकरण Vaccine to 12 to 14 year old children from March
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 157.20 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसी साल तीन जनवरी से किशोरों को कोरोना रोधी टीका लगाने का काम शुरू कर दिया गया था। जो कि अब तक इस अभियान में 3.45 करोड़ किशोरों को टीका लगा दिया गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो करीब 39 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य और केंद्र सरकार कोरोना की चेन तोड़ने के लिए फिलहाल आंशिक पाबंदियां लगा रही है। अगर फिर भी हालात नहीं संभले तो हो सकता है कि एक बार फिर से देश में लॉकडाउन लग जाए।
देश में तेजी से चल रहा टीकाकरण
Read More: Relief from Corona आईआईटी मद्रास का दावा, कम हो रही संक्रमण की आर वैल्यू